Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का शंकराचार्य ने किया ऐलान
    ट्रेंडिंग

    राहुल को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का शंकराचार्य ने किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की है. उन्होंने यह निर्णय राहुल गांधी द्वारा संसद में की गई मनुस्मृति संबंधी टिप्पणी और बार-बार स्पष्टीकरण न देने के चलते लिया है. शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में कहा था, “मैं आपकी मनुस्मृति को नहीं मानता, मैं संविधान को मानता हूं.” इस बयान को शंकराचार्य ने हिंदू धर्म और सनातन परंपराओं का अपमान बताया है. उन्होंने दावा किया कि मनुस्मृति हिंदू धर्म का मूल आधार है और इसे न मानना, स्वयं को हिंदू न मानने के समान है.

    शंकराचार्य ने बताया कि राहुल गांधी को इस बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए तीन महीने पहले पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई उत्तर नहीं मिला. कई बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसे शंकराचार्य ने “जानबूझकर मौन” करार दिया. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि राहुल गांधी मनुस्मृति को धर्मग्रंथ नहीं मानते हैं. अतः वह हिंदू नहीं हैं. जनता के समक्ष यह स्पष्ट किया जाता है कि आज से उन्हें हिंदू न माना जाए. कोई भी हिंदू पुरोहित उनके लिए धार्मिक अनुष्ठान न कराए, न ही उन्हें मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दी जाए.”

    शंकराचार्य ने यह भी कहा कि यह निर्णय धर्म की मर्यादा और परंपरा की रक्षा हेतु लिया गया है, जैसा कि अन्य धर्मों या कानूनी व्यवस्थाओं में भी अपराधियों को किसी विशेष क्षेत्र से बाहर करने का प्रावधान होता है. राहुल गांधी की ओर से इस घोषणा पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    Also Read : विपक्ष की मांग- MGM अस्पताल हादसे की हो जांच

    Also Read : पत्नी की ह’त्या कर शव को दफनाया, कैसे खुला राज… जानिये

    Congress Constitution excommunication Hinduism Hinduism dispute Indian politics Jyotirmath Manusmriti Parliament Politics Rahul Gandhi religious controversy Sanatan tradition Shankaracharya Shankaracharya Avimukteshwaranand कांग्रेस ज्योतिर्मठ धार्मिक विवाद बहिष्कार भारत राजनीति मनुस्मृति राजनीति राहुल गांधी शंकराचार्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सनातन परंपरा संविधान संसद हिंदू धर्म हिंदू धर्म विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजातीय जनगणना और आरक्षण पर राजद का केंद्र सरकार पर हमला, कैलाश यादव ने साधा निशाना
    Next Article धनबाद के जावेद पठान बनेगें “राक्षस”

    Related Posts

    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.