Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 12:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पत्नी की ह’त्या कर शव को दफनाया, कैसे खुला राज… जानिये
    झारखंड

    पत्नी की ह’त्या कर शव को दफनाया, कैसे खुला राज… जानिये

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के कानाटांड़ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को एक सुनसान स्थान पर दफन कर दिया। आरोपी, मनबोध पंडित, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी के मायके वालों को फोन करके बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, परिजनों को इस पर संदेह हुआ और उन्होंने बगदाहा पंचायत के मुखिया बाबूलाल महतो और पंचायत समिति सदस्य धनंजय महतो को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

    पुलिस ने आरोपी मनबोध पंडित से कड़ी पूछताछ की, तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की थी और शव को घर से लगभग आधे किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर दफन कर दिया था। शनिवार रात, मजिस्ट्रेट रविंद्र ठाकुर की मौजूदगी में और थाना प्रभारी अलीशा कुमारी के निर्देश पर पुलिस ने शव को दफनाए गए स्थान से बाहर निकाला।

    मृतका की पहचान बोकारो जिले के नर्रा गांव निवासी स्व. उत्तम पंडित की बेटी लक्ष्मी पंडित के रूप में हुई है। लक्ष्मी की शादी सात साल पहले मनबोध से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवारवालों ने बताया कि आरोपी पति पहले भी लक्ष्मी के साथ मारपीट करता था, और इस मामले में पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    लक्ष्मी की बहन नेहा सिंह राजावत ने कहा कि मनबोध लगातार लक्ष्मी के साथ दुराचार और मारपीट करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मनबोध ने गला दबाकर लक्ष्मी की हत्या की और सबूत को मिटाने के लिए शव को दफन कर दिया।
    बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने पुष्टि की कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबस से सफर कर रहे व्यापारी से पहले की दोस्ती, फिर कर दिया कांड
    Next Article विपक्ष की मांग- MGM अस्पताल हादसे की हो जांच

    Related Posts

    खेल

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, केदारनाथ यात्रा के लिए निकला था घर से

    June 9, 2026
    Latest Posts

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026

    धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    June 9, 2026

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026

    हजारीबाग में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, केदारनाथ यात्रा के लिए निकला था घर से

    June 9, 2026

    बड़कागांव में कोयला परियोजना पर फायरिंग, कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    June 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.