Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»नए तारक मेहता के आते ही शैलेश लोढ़ा का पोस्ट वायरल
    मनोरंजन

    नए तारक मेहता के आते ही शैलेश लोढ़ा का पोस्ट वायरल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2022Updated:September 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में हाल ही में नए तारक मेहता की एंट्री हुई है. शो में प‍िछले 14 सालों से तारक मेहता का लीड रोल न‍िभा रहे एक्‍टर और कवि शैलेष लोढ़ा पहले ही शो को अलविदा कह चुके हैं. शैलेश के जाने के बाद मेकर्स ने भी नए तारक मेहता की एंट्री कंफर्म कर दी है. शैलेश लोढ़ा को टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सचिन श्रॉफ रिप्लेस करने वाले हैं. इस बीच पुराने तारक मेहता, यानी शैलेश लोढ़ा का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने बिना नाम लिए ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर निशाना साधा है.

    अपने पोस्ट में शैलेश लोढ़ा ने इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया है. जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हालांकि, उन्होंने पोस्ट में ना तो किसी का नाम लिया है और ना ही शो का जिक्र किया है. लेकिन, जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा ने ये कहीं ना कहीं इशारों में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स पर ही निशाना साधा है.

    दरअसल, शैलेश लोढ़ा ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह हंसते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘आज के इंसान पर एक ताजा व्यंग्य कविता.’ उन्होंने आगे लिखा- ‘मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो
    यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो
    परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की
    इतनी बार अपना कहा बदलते हो
    कीमत तो पता ही नहीं ज़ुबान की
    अगर तुम में आत्मा होती तो पूछता
    क्या कभी उसे टटोला था
    वैसे एक सवाल ज़रूर है
    आख़री बार तुमने सच कब बोला था ?
    #शैलेशकीशैली’

    कहा जा रहा है कि असित मोदी नहीं चाहते थे कि शैलेश लोढ़ा यह शो छोड़ें. लेकिन, शैलेश शो छोड़ने पर अड़े थे. असित मोदी की मर्जी के बिना ही शैलेश ने यह शो छोड़ दिया. जिस पर असित नाराज हो गए. उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी और पुराने तारक मेहता के फैसले पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि अगर पुराने तारक मेहता नहीं आते तो नए आएंगे. लेकिन, तारक मेहता रुकेगा नहीं.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतुलसी खाने से कम होता है यूरिक एसिड, जानिए इसके अन्य फायदे
    Next Article रांची:  छापेमारी के दौरान पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.