Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 1:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»निर्विरोध चुने गये शहबाज शरीफ, रात 8 बजे लेंगे पीएम पद की
    विदेश

    निर्विरोध चुने गये शहबाज शरीफ, रात 8 बजे लेंगे पीएम पद की

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: पाकिस्तान को शहबाज शरीफ के तौर पर नया प्रधानमंत्री मिल गया है. सोमवार को नेशनल असेंबली में वोटिंग के बाद मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को निर्विरोध प्रधानमंत्री चुना गया. इमरान खान की पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया. पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री के चुनाव से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने संसद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. वे रात 8 बजे लेंगे पीएम पद की शपथ लेंगे.

    पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज 70 वर्ष के हैं और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. संसद में वोटिंग से पहले संयुक्त विपक्ष की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ के नाम की मंजूरी दी गई थी. उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरादरी ने रखा था. जरदारी और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष भी हैं.

    शहबाज का जन्म लाहौर में 23 सितंबर 1951 को हुआ था. उन्होंने लाहौर से ही ग्रेजुएशन किया. फिर वे अपने परिवारिक बिजनेस से जुड़ गए. बड़े भाई नवाज शरीफ के राजनीति में आने के बाद उन्होंने सियासत में कदम रखा. हालांकि शरीफ परिवार में नवाज, शहबाज के अलावा तीसरे भाई अब्बास भी थे. वह भी पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के मेंबर रहे लेकिन वर्ष 2013 में उनका निधन हो गया.

    तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं शरीफ:

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शहबाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वर्ष 2018 से देश की नेशनल असेंबली के मेंबर हैं. 1999 में देश में सैन्य तख्तापलट के बाद शहबाज अपने परिवार के साथ सऊदी अरब स्वनिर्वासन में चले गए थे. इसके बाद वर्ष 2007 में वे वापस लौटे. तब पंजाब विधानसभा में जीत के बाद वे वहां मुख्यमंत्री बने. वर्ष 2013 में तीसरी बार सीएम बने. शहबाज शरीफ ने दो शादियां की हैं. पहली शादी कजन नुसरत से 1973 में हुई. जबकि दूसरी शादी पाकिस्तान में चर्चित रहीं तहमिना दुर्रानी के साथ 2003 में हुई.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्रिकुट रोपवे हादसा अपडेट : अब तक 32 लोगो को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला सेना ने, राहत कार्य जारी
    Next Article छठे वेतनमान की विसंगतियों को लेकर वित्त सचिव से मिला शिक्षक संघ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    विदेश

    ट्रंप का ऐलान- ईरान पर परमाणु हथियार नहीं चलाएगा अमेरिका

    April 24, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.