Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»एक सितंबर होगा ऐतिहासिक दिन, महागठबंधन के सभी नेता साथ करेंगे मार्च : पवन खेड़ा
    बिहार

    एक सितंबर होगा ऐतिहासिक दिन, महागठबंधन के सभी नेता साथ करेंगे मार्च : पवन खेड़ा

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में रविवार को कांग्रेस ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि सोमवार, 1 सितंबर, एक ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन महागठबंधन के सभी नेता मार्च करेंगे। उन्होंने बताया कि यह दिन चुनाव आयोग में SIR के तहत शिकायतें जमा करने की आखिरी तारीख भी है।

    पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी हैं, लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी जा रही। ये शिकायतें जिला अध्यक्षों के जरिए उन लोगों से ली गईं, जो बीजेपी को वोट देते हैं या नोटा चुनते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग शिकायतें लेने से मना कर रहा है, शायद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आदेश पर।

    कांग्रेस के मुताबिक, 90,540 बूथों पर 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं। इसमें 25 लाख लोग पलायन के कारण और 22 लाख मृतक हैं। 20,368 बूथों पर 100 से ज्यादा और 1,988 बूथों पर 200 से ज्यादा नाम काटे गए। 7,613 बूथों पर 70% से ज्यादा महिलाओं के नाम हटाए गए, जबकि 635 बूथों पर प्रवासी श्रेणी में 75% से अधिक महिलाओं के नाम कटे।

    पवन खेड़ा ने मांग की कि चुनाव आयोग दोबारा सत्यापन कराए और डोर-टू-डोर जांच करे ताकि कोई गलत नाम वोटर लिस्ट में न रहे और किसी सही व्यक्ति का नाम न कटे।

    कांग्रेस नेता राजेश राम ने कहा कि यह लड़ाई इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को यात्रा का विधिवत समापन होगा, लेकिन वोटरों के अधिकारों की लड़ाई रुकेगी नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई सरकार बनाने की लड़ाई नहीं, बल्कि संवैधानिक वोटिंग अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।

    कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की हताशा के कारण कांग्रेस परिसर पर हमला हुआ। अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता के आशीर्वाद से महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

    Also Read : पुंछ में दो आतंकवादी गिरफ्तार, AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद

    Congress press conference on Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तेजस्वी यादव बोले- 'यह यात्रा होगी ऐतिहासिक'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर से भागा 7 साल का बच्चा प्लेटफॉर्म पर मिला, आरपीएफ ने सुरक्षित पहुंचाया चाइल्डलाइन
    Next Article पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट, सात की मौ’त की आशंका, कई जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.