Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 11:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का आज होगा अंतिम संस्कार
    देश

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का आज होगा अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025Updated:May 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का गुरुवार शाम निधन हो गया. वे 79 वर्ष की थीं. पिछले महीने उदयपुर स्थित अपने आवास पर गणगौर पूजा के दौरान हादसे में गंभीर रूप से जल जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के ज़ाइडस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

    व्यास का पार्थिव शरीर आज यानी शुक्रवार को उदयपुर लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि 31 मार्च को गणगौर पूजा अनुष्ठान के दौरान उनका दुपट्टा आग की चपेट में आ गया था. जिससे वे 90 % तक झुलस गई थीं. शुरूआत में उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया.

    राजनीतिक जीवन और योगदान

    गिरिजा व्यास तीन बार उदयपुर से सांसद और दो बार विधायक रहीं. उन्होंने 1977 में उदयपुर जिला कांग्रेस प्रमुख के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. वे 1985 से 1990 तक राजस्थान सरकार में मंत्री, फिर 1991 में पहली बार लोकसभा सांसद बनीं. वे पीवी नरसिम्हा राव सरकार में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री और बाद में मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री भी रहीं. इसके अलावा वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

    नेताओं ने जताया शोक

    गिरिजा व्यास के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश व केसी वेणुगोपाल, और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया. राहुल गांधी ने कहा, “शिक्षा, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य रहा है. उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है.”

    Also Read : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

    90 percent burns 90 प्रतिशत जलने का मामला Accident Ahmedabad Congress Congress leader death death Fire Former Union Minister funeral Gangaur Puja Girija Vyas Girija Vyas death Indian politics Politics Rajasthan senior leader state honors Udaipur woman leader Zydus Hospital अंतिम संस्कार अहमदाबाद आग उदयपुर कांग्रेस कांग्रेस नेता निधन गणगौर पूजा गिरिजा व्यास गिरिजा व्यास निधन ज़ाइडस अस्पताल निधन पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय राजनीति महिला नेता राजकीय सम्मान राजनीति राजस्थान वरिष्ठ नेता हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौ’त
    Next Article जातिगत जनगणना तो महज शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है : तेजस्वी यादव

    Related Posts

    देश

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सस्ता हुआ तेल: कीमतों में 2% गिरावट,भारत को मिल सकती है बड़ी राहत

    April 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 50°C तक जाएगा तापमान; टॉप हॉट सिटी लिस्ट में भारत के 20 शहर

    April 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में शराबबंदी पर फिर बहस तेज, एनडीए विधायक ने CM सम्राट चौधरी से की समीक्षा की मांग

    April 16, 2026
    Latest Posts

    उत्पाद सिपाही केस में बड़ा अपडेट, आरोपियों की जमानत पर सुनवाई

    April 17, 2026

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सस्ता हुआ तेल: कीमतों में 2% गिरावट,भारत को मिल सकती है बड़ी राहत

    April 17, 2026

    राज्यपाल का सख्त आदेश: विश्वविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों पर रोक, पुरानी बहालियों की होगी जांच

    April 17, 2026

    गुमला में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों संग 5 की मौत

    April 17, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेस हुए SSP, ड्राइवर-हेल्पर से बस-टेंपो तक कसा शिकंजा

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.