Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरायकेला में चक्रवाती तूफान ‘यास’ का दिख रहा असर, लोगों से सावधान रहने की अपील
    झारखंड

    सरायकेला में चक्रवाती तूफान ‘यास’ का दिख रहा असर, लोगों से सावधान रहने की अपील

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    सरायकेला। जिले में ‘यास’ तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। बीती रात से ही जारी रिमझिम बारिश आज सुबह होने के साथ ही तेज हो गई। इसके साथ ही हवाओं की गति भी तेज हो गई है। उधर ओडिशा के बैंकवेल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण खरकई नदी में उफान आ गया है और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

    हालांकि अभी भी नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। ‘यास’ चक्रवाती तूफान का केंद्र सरायकेला में होने के कारण जिले में इसका विशेष प्रभाव दिख रहा है। पूरी स्थिति में प्रशासन ने भी राहत और बचाव को लेकर सारे इंतजाम कर लिए हैं। इसके साथ ही लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंड और थाना स्तर पर गरीब लोगों के रहने और खाने पीने की व्यवस्था के लिए कई स्कूलों को आश्रय केंद्र के रूप में बनाया गया है। जहां प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था की गई है और लोगों से संकट की स्थिति होने पर यहां आश्रय लेने की अपील की जा रही है।

    प्रशासन की ओर से चक्रवाती तूफान से जुड़ी वर्तमान और आगामी स्थितियों के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। हर आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में दो स्थानों सरायकेला और गम्हरिया में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में चौकसी कर रहीं हैं।

    एसपी मोहम्मद अर्शी ने लोगों से कहा कि इस साइक्लोन में काफी तेज गति से हवा चलेंगी और बारिश भी खूब होगी। ऐसे में आपात स्थिति को छोड़कर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इसके साथ ही उन्होंने यह कहा कि 2 दिनों तक इस विशेष प्रभाव वाले चक्रवाती तूफान में साइक्लोन की गति कम होने पर लोग इसे हल्के में ना लें, क्योंकि कभी भी यह साइक्लोन फिर से प्रचंड रूप ले सकता है. ऐसे में लोग प्रशासन की ओर से चक्रवात से संबंधित विधिवत जानकारी पर ही अमल करें। वहीं, डीसी अरवा राजकमल ने लोगों से इस साइक्लोन में धैर्य बनाए रखने और पैनिक न होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आप घर पर सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के होने पर प्रशासन हर तरह की मदद के लिए तैयार है।

    आपदा की स्थिति में सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित फोन नंबर 7903376620, 06597234002, 18003456461 पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं। साइक्लोन के कारण आम जनजीवन पर खासा असर दिख रहा है। सड़क पर ना के बराबर लोग दिख रहे हैं। वहीं, दुकानें भी इक्का-दुक्का ही खुली हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिसा में “यास” का लैंड्फ़ॉल शुरू होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश, झारखण्ड में भी बारिश शुरू
    Next Article रांची: कल्याण कोष को लेकर तैयार हो रहा है प्रस्ताव, पारा शिक्षकों की मांगों पर होगा विचार

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.