तोरपा/रनिया (खूंटी) : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को खूंटी गए। धोनी अपनी काले रंग की रेंज रोवर कार में सवार होकर खूंटी पहुंचे थे। भ्रमण के दौरान धोनी तोरपा पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद तपकरा होते हुए रनिया पहुंचे। रनिया चौक में कुछ देर के लिए रुके। धोनी को रनिया में देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी ली। लगभग पांच मिनट तक रनिया में रुकने के बाद धोनी मरचा होते हुये वापस रांची लौट गए। धोनी के साथ रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने भी सेल्फी ली।
खूंटी : रनिया पहुंचे धोनी को देख ग्रामीणों की लगी भीड़, लोगों ने ली सेल्फी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleउद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए उद्योगपति रतन टाटा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

