Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशन अफीम विनष्टीकरण, टेक्नोलॉजी के सहारे नक्सलियों के मांद में घुसी पुलिस
    झारखंड

    सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशन अफीम विनष्टीकरण, टेक्नोलॉजी के सहारे नक्सलियों के मांद में घुसी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा: अफीम विनष्टीकरण अभियान पर बीते 7 जनवरी को निकले सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत का बदला लेने को लेकर चतरा पुलिस ने कमर कस ली है. इलाके में सक्रिय नक्सलियों के आर्थिक स्रोत पर करारा प्रहार कर उन्हें नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से पुलिस के जांबाज टेक्नोलॉजी के सहारे नक्सलियों के मांद में घुस चुके हैं. जिस जगह पर पुलिस के दो जवानों की शहादत हुई थी, उसी स्थान से रविवार को एकबार फिर से जिला पुलिस ने अफीम उन्मूलन अभियान की शुरुआत की है. अभियान का नेतृत्व एसीडीपीओ संदीप सुमन कर रहे हैं. अभियान में सीआरपीएफ, आईआरबी व वन विभाग के साथ-साथ जिला बल के जवान शामिल हैं. अभियान में शामिल अधिकारी और जवान तीसरी आंख यानी ड्रोन के टेक्नोलॉजी के सहारे पहले इलाके की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. उसके बाद इनपुट के आधार पर विभिन्न टुकड़ियां बनाकर नक्सलियों के संरक्षण में लगाए गए अफीम माफियाओं और तस्करों द्वारा लगाए गए सफेद जहर की खेती (अफीम) को नष्ट कर रहे हैं.

    अफीम उन्मूलन महाभियान की शुरुआत

    अभियान की शुरुआत भुईयांडीह से हुई है. इसके बाद गम्हारतरी, नारायनतरी होते सुरक्षाबल हेठ बैरियो पहुंचे. जहां बीहड़ जंगल के बीच नदी के दोनों ओर करीब 12 एकड़ वन भूमि में लहलहा रहे अफीम के फसल को नष्ट किया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ अफीम उन्मूलन महाभियान की शुरुआत की गई है. उन्होंने बताया कि अफीम उन्मूलन अभियान की शुरुआत उसी जगह से की गई है, जहां हमारे दो जवानों ने शहादत दी थी. चतरा पुलिस अफीम उन्मूलन का अभियान निरंतर जारी रखेगी. उन्होंने यह भी कहा कि चतरा जिले में ना तो नक्सली बचेंगे और ना ही अफीम बचेगा.

    दो जवान हुए थे शहीद 

    बता दें कि कि विगत 7 फरवरी को अफीम नष्ट कर चतरा लौट रही पुलिस पार्टी पर गम्हारतरी के पास नक्सलियों ने हमला बोल दिया था. जिसमें पुलिस के दो जवान सिकंदर सिंह व सुकन राम शहीद हो गए थे. वहीं आरक्षी आकाश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. घात लगाकर नक्सलियों द्वारा किए गए इस कायराना हरकत के बाद उग्रवादियों के साथ-साथ उनके संरक्षण में आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे अफीम तस्करों के हौसले बुलंद थे. लेकिन घटनास्थल के पास से पुलिस ने अभियान की शुरुआत कर अफीम तस्करों और कायर नक्सलियों को यह साफ संदेश दे दिया है कि उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे. न तो नक्सलियों को पर अपने दिया जाएगा और न ही उनके संरक्षण में तस्कर ही अफीम की खेती कर पाएंगे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आज कुल 40 एकड़ वन भूमि में लगे पहुंचने की फसल को विनष्ट किया गया है.

    ये भी पढ़ें: रांची पुलिस की छापेमारी में 7 सट्टेबाज गिरफ्तार, सिम, एटीएम, पासबुक और 11,53,500 रुपए बरामद

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफीम अफीम उन्मूलन महाभियान अफीम विनष्टीकरण अभियान आईआरबी आज की खबर एसडीपीओ संदीप सुमन करंट न्यूज चतरा जवान जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नक्सलियों नक्सली न्यूज हेडलाइन पुलिस मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वन विभाग शहीद सिटी न्यूज सीआरपीएफ सुरक्षाबलों स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में 100, रिम्स और सदर में 50-50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा, पीएम ने किया ऑनलाइन शिलान्यास
    Next Article आजसू पार्टी ने मनाया पांचवा शबरी महोत्सव, सरकार पर जमकर साधा निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.