Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से तगड़ा झटका, कैश बरामदगी मामले की याचिका खारिज
    देश

    जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से तगड़ा झटका, कैश बरामदगी मामले की याचिका खारिज

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यशवंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कैश बरामदगी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक समिति की रिपोर्ट को चुनौती दी थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने कहा कि जस्टिस वर्मा की याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है। कोर्ट ने आंतरिक समिति और पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना की प्रक्रिया को कानूनी और संवैधानिक बताया।

    जस्टिस वर्मा के आचरण पर सवाल

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जस्टिस वर्मा का आचरण विश्वास पैदा नहीं करता, इसलिए उनकी याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि फोटो और वीडियो को वेबसाइट पर डालना गलत नहीं था, क्योंकि जस्टिस वर्मा ने उस समय इसे चुनौती नहीं दी थी। कोर्ट ने 30 जुलाई को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था और जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया।

    FIR की मांग भी ठुकराई

    वरिष्ठ वकील दुम्परा ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस दत्ता ने कहा कि CJI कोई डाकघर नहीं है और उनकी राष्ट्र के प्रति भी जिम्मेदारी है। याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल ने मामले को संविधान पीठ को भेजने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया। सिब्बल ने कहा कि टेप जारी होने से उनकी प्रतिष्ठा को पहले ही नुकसान हो चुका था।

    CJI की सिफारिश को सही ठहराया

    जस्टिस दत्ता ने कहा कि अगर CJI के पास कोई ऐसा सबूत है, जिससे जज का कदाचार साबित होता हो, तो वे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को सिफारिश भेज सकते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि 1999 में शुरू की गई आंतरिक प्रक्रिया का मकसद यही था कि जजों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना देखी जाए। सिब्बल ने दावा किया कि ऐसी जांच गोपनीय होनी चाहिए, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

    महाभियोग का मुद्दा

    सिब्बल ने कहा कि महाभियोग संसद की प्रक्रिया है और CJI का इसमें सिफारिश करना गलत है। हालांकि, जस्टिस दत्ता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार को किसी को हटाने का अधिकार है, तो वह ऐसा कर सकती है, लेकिन इसके लिए अभी कोई कानून नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि आंतरिक समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट से संसद प्रभावित नहीं होगी।

    Also Read : भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में जीता गोल्ड, सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    Justice Yashwant Verma got a setback in the cash recovery case SC dismissed the petition of Justice Yashwant Verma SC ने जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज की कैश बरामदगी मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा को मिली झटका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में जीता गोल्ड, सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
    Next Article आंगनबाड़ी केंद्रों में अब खेल-खेल में होगी पढ़ाई, बच्चों को मिलेगी प्री-प्राइमरी किट की सौगात

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.