Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»सऊदी अरब के विदेश मंत्री पहुँचे भारत, एस जयशंकर से की मुलाकात…
    देश

    सऊदी अरब के विदेश मंत्री पहुँचे भारत, एस जयशंकर से की मुलाकात…

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2025Updated:May 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब के मंत्री भारत दौरे पर अचानक पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है। बता दें कि सऊदी विदेश राज्य मंत्री का यह दौरा पहले से तय था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए एस जयशंकर ने लिखा, ‘आज सुबह सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर के साथ अच्छी बैठक हुई। आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के बारे में भारत के दृष्टिकोण को साझा किया।’

    हमले के बाद से बौखलाया पाकिस्तान

    बता दे कि बुधवार को भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई है, जिसके बाद मसूद अजहर ने एक बयान जारी करते हुए अपने दुख को उसने बताया और फिर भारत को गीदड़ भभकी दी। वहीं इस हमले के बाद से पाकिस्तानी सेना सीमा पार से लगातार फायरिंग और शेलिंग कर रहा है। साथ ही पाकिस्तान की सेना निर्दोष भारतीयों को निशाना बना रही है।
    इस बीच इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, ‘भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का पक्षधर है। पिछले एक दशक में सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमलों में हमने 350 से ज्यादा निर्दोष भारतीय नागरिकों को खोया है। 600 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान कुर्बान की है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और इजराइल एक साथ खड़े हैं।’ वहीं बुधवार को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद भारत में इजरायल के राजदूत, रियुवेन अजार ने ‘एक्स’ पर लिखा, “इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोष लोगों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उन्हें कहीं छिपने की जगह नहीं है।”

    Also read: आखिर क्यों विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी, खुद खोला राज..

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीन दयाल स्पर्श योजना के तहत रांची के दो छात्र सम्मानित
    Next Article पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर की हमले की कोशिश, सेना ने किया नाकाम

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.