Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीवीसी के एसटीपी निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया निरीक्षण, बोले-खराब काम हुआ तो सीबीआई जांच करवाऊंगा
    झारखंड

    डीवीसी के एसटीपी निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया निरीक्षण, बोले-खराब काम हुआ तो सीबीआई जांच करवाऊंगा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2023Updated:September 21, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक तथा दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी  द्वारा करवाये जा रहे एसटीपी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. विधायक ने ओवर ब्रिज के समीप कार्य करनेवाली कंपनी भरतजी पटेल द्वारा बनाये जा रहे दो नंबर एसटीपी को देखा तथा वहां मौजूद कंपनी के अभियंता राकेश से कार्य की जानकारी ली. बाद में विधायक ने काॅलोनी में बनाये गये एसटीपी के कई चैंबरों एवं उससे हो रहे गंदे पानी का बहाव, निर्माण कार्य में लग रहे ऐश की ईंटों आदि को भी देखा. बाद में विधायक ने कहा कि काॅलोनी से निकलने वाली सिवरेज एवं गंदगी का नदी में बहाव पर रोक वर्तमान में बहुत बड़ी चुनौती है. डीवीसी का बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा प्रबंधन एसटीपी का निर्माण करवा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य को करवाकर संतुष्ट होना ही बहुत बड़ी बात नहीं है. कार्य के दौरान इसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता खराब हुई तो सीबीआई जांच को लिखूंगा.

    कार्यस्थल पर नहीं दिखे अधिकारी, विधायक खफा

    विधायक ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कार्यस्थल पर डीवीसी का कोई भी अधिकारी या इंजीनियर मौजूद नहीं है. कंपनी के लोग ही कार्य को करवा रहे हैं. कहा कि एसटीपी का कार्य ज्यादातर स्थानों पर ठेकेदार एवं अधिकारियों की कमाई का जरिया बना हुआ है. विधायक ने कहा कि एसटीपी का निर्माण कार्य जमीन के नीचे होता है. कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़ होने की स्थिति में जब इसे दुबारा किया जाएगा तो उतनी ही राशि खर्च करनी पड़ेगी. साथ ही परेशानी भी झेलनी होगी. कार्य खराब हुआ तो आनेवाले दिनों में यह एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी.

    राजाबाजार व पंच मंदिर के पास वाले नाला का भी हो काम

    विधायक ने कहा कि बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा भारत सरकार की इकाई है और दोनों ही जगहों पर एसटीपी के करवाये जा रहे कार्य की गुणवत्ता खराब हुई तो वे सीबीआई को जांच के लिए लिखेंगे और ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कहा कि दोनों ही प्रबंधन को इसे अपना कार्य मानकर करवाना होगा नहीं तो यह आनेवाले दिनों में काॅलोनी के लिए नासूर बन जाएगा. कहा कि सभी चैंबरों से गंदे पानी का बहाव काॅलोनी में हो रहा है. ईंट की क्वालिटी खराब है. कहा कि राजाबाजार के बड़ा नाला एवं पंच मंदिर के बगल से बहने वाले नाला को भी इससे जोड़कर कार्य करना होगा, तभी कोनार एवं दामोदर नदी को सिवरेज के प्रदूषण से मुक्ति मिल पाएगी. उनके साथ जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह, आजसू के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम भी थे.

    Bokaro Thermal Damodar Bachao Andolan DVC's STP construction work Jamshedpur East MLA Jharkhand Update News Joharlive Saryu Rai sewerage-drainage system warning regarding quality क्वालिटी को लेकर चेतावनी जमशेदपुर पूर्वी विधायक झारखंड अपडेट न्यूज डीवीसी का एसटीपी निर्माण कार्य दामोदर बचाओ आंदोलन बोकारो थर्मल सरयू राय सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के नस-नस में भ्रष्टाचार रच-बस गया है : सरयू राय
    Next Article एमजीएम के डॉक्टरों की हड़ताल का तीसरा दिन, आइएमए का मिला समर्थन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    Latest Posts

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.