Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरायकेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर के लाइन टोला में पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे के रूप में हुई है, जो इच्छापुर लाइन टोला का ही निवासी बताया जा रहा है। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक अवैध हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना की पुष्टि के बाद आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और इच्छापुर इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवक को मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे और लकड़ी से बना एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने दो जीपीएस सिस्टम और दो डेटोनेटर बॉक्स भी जब्त किए हैं। बरामद सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

    एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपित का संबंध पूर्व के आपराधिक मामलों से भी सामने आया है। उसके खिलाफ आरआईटी थाना में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद जीपीएस सिस्टम और डेटोनेटर बॉक्स के स्रोत, उनके संभावित उपयोग और आरोपित के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

    Also Read : पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित : विधायक

    Saraikela police arrested a young man with an illegal weapon. सरायकेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित : विधायक
    Next Article रामगढ़ नगर परिषद चुनाव : जेएलकेएम ने घोषित किया उम्मीदवार, प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.