Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 
    ट्रेंडिंग

    बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संस्कृत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के रविन्द्र भवन में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिहार के सभी प्रधानाध्यापकों ने संस्कृत विषय पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस सिद्धार्थ ने किया। इस दौरान संस्कृत बोर्ड की नई वेबसाइट और पोर्टल का भी शुभारंभ हुआ।

    शिक्षकों ने उठाईं समस्याएं, रखी मांगें

    समारोह में संस्कृत शिक्षकों ने ACS के सामने अपनी समस्याएं रखीं। शिक्षकों ने मांग की कि संस्कृत विद्यालयों को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि सामान्य विद्यालयों की तरह इनका भी विकास हो सके। उन्होंने बताया कि बच्चों को किताबें नहीं मिलतीं, आधारभूत संरचनाओं का अभाव है और संस्कृत विद्यालयों को विकास योजनाओं से अलग रखा गया है। शिक्षकों ने यह भी मांग की कि संस्कृत शिक्षकों को पेंशन दी जाए ताकि रिटायरमेंट के बाद उनका जीवन सुरक्षित हो। इसके अलावा, बारहवीं में टॉप करने वाले संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती, जिसके कारण छात्र इस विषय को पढ़ने से हतोत्साहित होते हैं। शिक्षकों ने सभी संस्कृत विद्यालयों में कंप्यूटर की व्यवस्था और वेतन वृद्धि के विकल्प को बहाल करने की भी मांग की।

    38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय

    ACS एस सिद्धार्थ ने कहा कि इस आयोजन ने उन्हें संस्कृत विद्यालयों की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर दिया। उन्होंने संस्कृत को सबसे प्राचीन भाषा बताते हुए कहा कि इन विद्यालयों का संचालन अन्य विद्यालयों से अलग है। शिक्षकों द्वारा बताई गई समस्याओं पर ध्यान देने और सुधार करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण में बिहार के सभी 38 जिलों में संस्कृत विद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि संस्कृत विद्यालयों को आकर्षक बनाया जाएगा ताकि छात्र इस विषय में रुचि लें और भविष्य में नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकें।

    डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा

    संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल संस्कृत भाषा और साहित्य के महत्व को उजागर करना है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं को सशक्त बनाना भी है। नई वेबसाइट और पोर्टल के माध्यम से स्कूलों और प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन सेवाओं और जानकारी तक आसान पहुंच मिलेगी।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट में बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुनवाई, विपक्ष ने उठाए सवाल

    Also Read : शिबू सोरेन के अष्टमी श्राद्ध पर हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में

    Also Read : JAC की मैट्रिक व इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से, लगभग 25 हजार छात्र होंगे शामिल

    Also Read : हमारे पारंपरिक विधान और रीति-रिवाज का अभिन्न हिस्सा है ‘ढेंकी’ : कल्पना सोरेन

    Sanskrit schools will be started in all 38 districts of Bihar बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC की मैट्रिक व इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से, लगभग 25 हजार छात्र होंगे शामिल
    Next Article कोडरमा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.