Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस के घोषणापत्र को संजय सेठ ने बताया देश तोड़ो पत्र
    झारखंड

    कांग्रेस के घोषणापत्र को संजय सेठ ने बताया देश तोड़ो पत्र

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस के मंसूबे इस देश को लेकर हमेशा ही बांटने और बर्बाद करने वाले रहे हैं. इस बार कांग्रेस जो घोषणा पत्र लेकर आई है, जनता इनके मुंह पर कालिख पोतेगी. चुनावी कार्यालय में संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला पत्र है. हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाला पत्र है. इन्होंने हमेशा हिंदू मुसलमान किया है. समाज को बांटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में जब कांग्रेस की सरकार थी. तब इन लोगों ने सांप्रदायिक लक्षित हिंसा अधिनियम के नाम से एक विधेयक लाया था. यह इतना खतरनाक विधेयक था, जिसमें यहां बैठे सारे लोग इसकी चपेट में आते. सबका जीवन बर्बाद हो जाता. इस विधेयक के माध्यम से सीधे-सीधे हिंदुओं को टारगेट किया गया था. इस बार का कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के विकास का घोषणा पत्र नहीं है, देश को बांटने का घोषणा पत्र है. राहुल गांधी ने जिस तरह से बातें कही है. कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो बातें लिखी गई है, उसके पीछे इनका एक हिडन एजेंडा है. यह पूरी तरह से वामपंथी अर्बन नक्सल के द्वारा तैयार किया गया घोषणा पत्र है.

    2024 कांग्रेस की हरकतों का जवाब जनता देगी

    उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह कैसे संभव है कि किसी एक व्यक्ति की कमाई को दूसरे लोगों में बांट दिया जाए. इसे आज पूरे देश को समझने की जरूरत है. कोई दो बच्चे का पिता दिन-रात कठिन परिश्रम अपने परिवार के लिए करता है. अपनी संपत्ति अर्जित करता है और उसे 10 बच्चों वाले परिवार को बांटने की बात कांग्रेस कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से मेरा सवाल है कि वह बताएं की घोषणा पत्र के पीछे उन्होंने ऐसा क्यों किया? उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों किया? 2013 में भी जनता ने इनका जवाब दिया था और 2024 में उनकी इन्हीं हरकतों का जवाब जनता एक बार फिर से देगी.

    हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की बात करते हैं मोदी

    सांसद ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की बात की. बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी हिंदू मुसलमान के उन्होंने हर किसी को, हर जरूरतमंद को आवास उपलब्ध कराया. बिजली का कनेक्शन दिया. उज्वला कनेक्शन दिया. जनधन खाता खोले. सुकन्या समृद्धि योजना दी. गरीब कल्याण के तहत मुफ्त अनाज दिया. उसमें मोदी जी ने यह नहीं कहा कि यह हिंदुओं की योजना है. यह मुसलमान की योजना है. परंतु कांग्रेस अपने एजेंडा में इसे शुरू से ही शामिल करती रही है. यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है. इस देश में विभाजनकारी नीतियों से शासन नहीं चलेगा. इस देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना से ही शासन हो सकता है. जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्ध करके दिखाया है.

    ये भी पढ़ें: समीर उरांव ने लोहरदगा से दाखिल किया नामांकन, गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल रहे मौजूद

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव संजय सेठ सांसद सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचमरा लिंडा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया पर्चा, लोहरदगा में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
    Next Article कांग्रेस चुनाव जीत गई तो घर और धन-संपत्ति सब लूट लेगी : श्रवण राय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.