Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ में बालू माफियाओं का दुस्साहस, डीटीओ की टीम पर हमला, दो गिरफ्तार
    झारखंड

    पाकुड़ में बालू माफियाओं का दुस्साहस, डीटीओ की टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ में बालू माफियाओं का दुस्साहस सामने आया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मिथिलेश कुमार चौधरी की टीम पर हमला कर दिया गया। मामला सुबह मालीपाड़ा मोड़ के पास पाकुड़-बड़हरवा रोड का है। बताया जा रहा है कि डीटीओ ने दो ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों को आते देखा। जैसे ही ट्रैक्टर चालकों ने सरकारी गाड़ी देखी, वे वाहन सड़क पर छोड़कर भाग गए।

    लाठी-डंडे लेकर पहुंचे 10-12 लोग

    डीटीओ की टीम जब ट्रैक्टर के पास पहुंची, तभी करीब 10 से 12 असामाजिक तत्व लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए जबरन एक ट्रैक्टर छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए।

    बॉडीगार्ड और चालक के साथ मारपीट

    डीटीओ के पर्सनल बॉडीगार्ड लालू प्रसाद सिंह और सरकारी चालक घोलटन रजक दूसरे बचे ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस केंद्र की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही वे पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और अंगरक्षक व चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

    सुरक्षाकर्मियों ने दिखाई तत्परता

    मुख्य द्वार पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर के रहने वाले दिलवर हुसैन और अब्दुल आहद के रूप में हुई।

    केस दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए

    डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने नगर थाना में कांड संख्या 29/26 दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    Also Read : वीर सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में छाया शोक, रो पड़े पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

    Abdul Ahad assault case City police station Dilwar Hussain DTO Mithilesh Kumar Choudhary illegal sand transportation jharkhand crime news Malipara turn overloaded tractor Pakur Pakur-Barharwa road police line Sand Mafia Sangrampur अब्दुल आहद अवैध बालू परिवहन ओवरलोड ट्रैक्टर झारखंड क्राइम न्यूज डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी दिलवर हुसैन नगर थाना पाकुड़ पाकुड़-बड़हरवा रोड पुलिस लाइन बालू माफिया मारपीट मामला मालीपाड़ा मोड़ संग्रामपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवीर सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में छाया शोक, रो पड़े पूर्व सीएम चंपाई सोरेन
    Next Article चंपाई सोरेन के पोते वीर की अंतिम विदाई में शामिल हुए सीएम हेमंत, दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : एसएसपी के जनता दरबार में कहीं राहत, कहीं उम्मीद

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.