Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»प्रमोशन के दौरान धमकियों पर आया सलमान का जवाब, कहा: ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है’… 
    मनोरंजन

    प्रमोशन के दौरान धमकियों पर आया सलमान का जवाब, कहा: ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है’… 

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सलमान का दमदार एक्शन, उनके डायलॉग बोलने का अंदाज और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

    इस बीच, फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने धमकी मिलने के मामले में पहली बार मीडिया से बातचीत की। सलमान से पूछा गया, “क्या आप धमकियों से डरते हैं?” इस पर सलमान खान ने जवाब दिया, “भगवान-अल्लाह सब उन पर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है, तो वही प्रॉब्लम हो जाती है।”

    इस बयान से सलमान खान ने साफ किया कि वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और जो होता है, वो उसके ऊपर भगवान का ही हाथ होता है। सलमान खान को पिछले कुछ महीनों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के मद्देनजर उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है। इसी कारण ‘सिकंदर’ का प्रमोशन भी सीमित रूप से किया गया।

    फिल्म की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सलमान को हमेशा कड़ी सुरक्षा में देखा जा रहा है। भाई ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में मीडिया से मुलाकात की, जहां उनके चारों ओर सुरक्षा इंतजाम थे।

    फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में भाई के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और दक्षिण के अभिनेता सत्यराज भी अहम भूमिका में हैं। ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, और यह फिल्म बॉलीवुड में भाई  के फैंस के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो सकती है।

    Read also:अनिल टाइगर को दी गई अंतिम विदाई, रघुवर-सुदेश सहित कई नेता, मंत्री और कार्यकर्ता हुए शामिल

    Read also: MADHYA PRADESH MAHA DARSHAN के लिए IRCTC लाया है फ्लाइट टूर पैकेज, जानें किराया और डिटेल

    Read also: झारखंड में IPS का तबादला, पंकज कंबोज बने पुलिस हाउसिंग के निदेशक

    Read also:वित्तीय वर्ष 2024-25 का इस दिन होगा लास्ट वर्किंग डे, निदेशक ने दिये निर्देश

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग लौटी झारखंड
    Next Article भाजपा नेता की हत्या के विरोध में JLKM ने किया रामगढ़ में प्रदर्शन

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.