Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2026 ♦ 12:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सलमान-रणवीर को पछाड़ अक्षय बने BOX OFFICE पर कमाई के ‘BOSS’
    मनोरंजन

    सलमान-रणवीर को पछाड़ अक्षय बने BOX OFFICE पर कमाई के ‘BOSS’

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बॉलीवुड 2021 में भी परेशानियों का सामना करता रहा. इस साल केवल एक फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाई. अधिकतर फिल्में सिनेमाघर बंद होने के कारण ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर ही रिलीज हो सकीं. वहीं कुछ फिल्में जैसे-तैसे बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर पैसा बटोरने में कामयाब नहीं पाईं.

    निर्देशक कबीर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83’ एक साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिसमस के मौके पर सिनेमा घरों में रिलीज हुई, लेकिन समीक्षकों द्वारा फिल्म की सराहना किए जाने के बावजूद वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसका कारण कोरोना वायरस को माना जा रहा है, क्योंकि देशभर में कई जगहों पर सिनेमाघरों में पर ताला लगता जा रहा है.

    अनुभवी वितरक एवं प्रदर्शक (डिस्ट्रीब्यूटर एंड एग्जिब्यूटर) राज बंसल के अनुसार, फिल्म ‘83’ ने तीन दिन में करीब 47 करोड़ रुपये की ही कमाई की, जो उम्मीदों से बेहद कम है.

    राज बंसल ने कहा, ‘फिल्म ‘83’ की कमाई काफी निराशाजनक रही, उसे इस तरह से पेश किया गया था कि वह इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, कमाई बिल्कुल भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं थी’.

    इस साल बॉलीवुड में केवल एक ही फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छी कमाई कर पाई और लॉकडाउन के कारण आठ महीने से अधिक समय तक बंद रहे सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में कामयाब रही. यह फिल्म थी अक्षय कुमार अभिनीत ‘सूर्यवंशी’.

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर तीन हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई थी और भारत में 195 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर 2021 की एकलौती बड़ी हिट साबित हुई.

    व्यापार पर्यवेक्षक हिमेश मांकड़ ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय था, लेकिन बॉलीवुड के लिए कुछ भी काम नहीं कर पाया, यह फिल्म उद्योग के लिए बेहद निराशाजनक वर्ष था’.

    इस साल की शुरुआत की बात करें तो, जनवरी में ऋचा चड्ढा अभिनीत ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ और इसके बाद, मार्च में ‘रूही’ तथा ‘मुंबई सागा’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं.

    इन फिल्मों ने मिलकर भारत में 40 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की, जिससे उद्योग में आशा की किरण जगी, लेकिन अप्रैल-मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण स्थिति और खराब हो गई.

    जुलाई-अगस्त में संक्रमण के मामले कम होने पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ बड़े पेर्द पर रिलीज हुई, जिसने 35 करोड़ रुपये की कमाई की.

    सूत्रों के अनुसार, इतनी कमाई भी फिल्म के लिए काफी थी, क्योंकि उस समय महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद थे. इसके बाद फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ से ही उम्मीदे थीं.

    व्यापार के आंकड़ों के अनुसार, यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’, और ‘सत्यमेव जयते 2’ ने 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि सलमान खान अभिनीत ‘अंतिम’ ने 38 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

    आयुष्मान खुराना की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, अब भी सिनेमाघरों में लगी है और उसके लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है.

    बिहार के प्रदर्शक विशेक चौहान ने कहा, ‘इसे कहने का कोई दूसरा तरीका नहीं है, लेकिन यह एक निराशाजनक साल रहा है, केवल ‘सूर्यवंशी’ ने अच्छी कमाई की, बाकी सभी 40 करोड़ रुपये से कम की ही कमाई कर पाईं’.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची प्रेस क्लब के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य को प्रमाण पत्र का वितरण
    Next Article गढ़वा में मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    Latest Posts

    महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

    May 16, 2026

    नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर

    May 16, 2026

    नाबालिग के गुनहगार को 20 साल की सजा, ₹45 हजार जुर्माना

    May 16, 2026

    10 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस ने रांची से दबोचा

    May 16, 2026

    गुमला सम्प्रेक्षण गृह से फरार तीन किशोर 24 घंटे में बरामद

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.