Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»सेंट एंथोनी विद्यालय में सलाद थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को बताया गया सब्जी और फल का महत्व
    जामताड़ा

    सेंट एंथोनी विद्यालय में सलाद थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को बताया गया सब्जी और फल का महत्व

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में ग्रीष्म ऋतु में फल व सब्जियों के महत्व को बताते हुए शनिवार को फल व सलाद थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के वर्ग छः से अष्टम तक के बच्चों ने हर्ष उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बता दें कि विद्यालय में इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सजावट की महत्ता बताने के साथ-साथ उनको स्वास्थ्य व पौष्टिक भोजन सेवन करने के लिए प्रेरित करना है. विद्यार्थियों ने बहुत ही खूबसूरती और कुशलता के साथ विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जियों के माध्यम से सलाद थाली को सजाया. सभी को उनके पोषक तत्वों से भी अवगत करवाया.

    इस प्रतियोगिता में वर्ग छः से विवेकानंद हाउस प्रथम तथा विद्यासागर हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा सात में विद्यासागर हाउस प्रथम तथा विवेकानंद हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा अष्टम से आर्यभट्ट हाउस प्रथम तथा मदर टेरेसा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडली में विजन-इ के सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी तथा विद्यालय के प्राचार्य अरूप कुमार यादव शामिल रहे. मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने सभी बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी व टिप्स बताए. साथ ही उन्होंने इस अत्यधिक गर्मी में मौसमी सब्जी तथा फल सेवन करने के लिए प्रेरित किया.

    उन्होंने कहा कि फलों में उच्च मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, इसलिए ये शरीर के द्रव संतुलन को नियंत्रित करते हैं. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरूप कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आंतरिक प्रतिभा को निखारने हेतु एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों को फल एवं सब्जियों के पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान करना है. इस मौके पर विद्यालय के सी.सी.ए. इंचार्ज रोनित विश्वास, रिया माजी, सोमा सरखेल, रूपम मंडल, निवास कुमार, उत्पल मंडल, तृषा दे, वरुण कुमार, रोहित ओझा सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं तथा सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, अनिवार्य सेवा से जुड़े कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने का दिया निर्देश

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेलगांव में झामुमो के हेलिकॉप्टर पार्किंग बनाने पर भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने दिया जांच का आदेश
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 28 April 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.