Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज : शादी के एक महीने बाद प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    साहिबगंज : शादी के एक महीने बाद प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: एक प्रेमी जोड़े ने शादी के एक महीने बाद ही आत्महत्या कर ली. अपनी शादी को परिवार द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने को लेकर दोनों परेशान थे. इसी बीच तनाव में आकर पति ने आत्महत्या कर ली. पति की मौत से सदमे में आकर पत्‍नी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रसनजीत महलदार और उत्तरी सरफराजगंज की मुखिया सीता पहाड़िन की बेटी पिंकी दास में प्यार हो गया था.

    दोनों ने करीब एक महीने पहले शादी कर ली थी लेकिन, पिंकी के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. शादी के बाद पिंकी के मायके वालों के व्यवहार से पति प्रसनजीत तनाव में रहने लगा था. इसी बीच पिंकी के मायके वालों ने उसे रक्षाबंधन पर घर बुलाया और उसके बाद उसे वापस जाने नहीं दिया. इधर तनाव में आकर रविवार देर रात प्रसनजीत ने आत्महत्या कर ली. पति की मौत की खबर सुनते ही सोमवार की रात पिंकी ने भी फांसी लगा ली. इस तरह से दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया.

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इधर दोनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान निवासी कृष्णा महलदार का बेटा, मृतक प्रसनजीत महज 20 साल का था. पिंकी की भी उम्र 18-19 साल बताई जा रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने झारखंड अध्यक्ष की नियुक्ति की, डॉ. अमृतांशु प्रसाद बने आईसीसी झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष
    Next Article पारा शिक्षकों का 28 अगस्त को न्याय मार्च, शिक्षा मंत्री का आवास घेरने का एलान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.