Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज :  मोबाइल लूट कांड का खुलासा, देसी कट्टा, मोटरसाइकिल समेत दो मोबाइल बरामद
    झारखंड

    साहिबगंज :  मोबाइल लूट कांड का खुलासा, देसी कट्टा, मोटरसाइकिल समेत दो मोबाइल बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस वार्ता कर मोबाइल लूटकांड का खुलासा किया. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तालझारी पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि 13 सितंबर को तालझारी थाना क्षेत्र के कल्याणी निवासी राम राजवार अपने बड़े पिता के घर करमपुरातो से साइकिल पर सवार होकर लौट रहा था.

    इसी दौरान झिकरा स्कूल के पास दो मोटरसाइकिल से आए चार अज्ञात बदमाशों ने युवक को डरा धमका कर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए. घटना की सूचना पर तालझारी थाना पुलिस ने कार्रवाई की और घटना में संलिप्त थाना क्षेत्र के पुराना भट्ठा निवासी कन्हैया पंडित, मराज बाजार निवासी मनोरंजन कुमार मंडल, मीना बाजार निवासी धरमु मंडल तथा विष्णु मंडल को गिरफ्तार कर लिया.

    एसपी किस्पोट्टा ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल सहित लूट कांड में प्रयोग किया गया देसी कट्टा, मोटरसाइकिल तथा दो अन्य मोबाइल बरामद किया है. पूछताछ के दौरान मनोरंजन मंडल ने 15 अगस्त को थाना क्षेत्र कन्हैया स्थान मंदिर के पास दूध गाड़ी लूटने को लेकर गोलीबारी को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है. इस संबंध में तालझारी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इधर पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में राजनीतिक हलचल तेज, CM Soren दिल्ली गए
    Next Article BREAKING NEWS: CM सोरेन की कैबिनेट की बैठक सम्पन, 1932 के खतियानधारी ही झारखंडी, OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.