Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रूपा तिर्की मर्डर मामला : जांच के लिए सीबीआइ पहुंची साहिबगंज, झामुमो नेता पंकज मिश्रा से हो सकती पूछताछ
    झारखंड

    रूपा तिर्की मर्डर मामला : जांच के लिए सीबीआइ पहुंची साहिबगंज, झामुमो नेता पंकज मिश्रा से हो सकती पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज/ रांची। झारखंड के बहुचर्चित साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले को सीबीआइ ने अपने हाथ में ले लिया है। इस मामले में सीबीआइ की पटना स्थित विशेष अपराध ब्यूरो शाखा ने 7 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी झारखंड हाई कोर्ट द्वारा सीबीआइ जांच के आदेश के बाद की गई है। इसके बाद सीबीआइ की एक टीम साहिबगंज पहुंच गई है। यहां पर सीबीआइ मामले को हेंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच शुरू करेगी। जांच के दाैरान सीबीआइ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि झामुमो नेता पंकज मिश्रा से पूछताछ कर सकती है। रूपा तिर्की की मां ने अपनी शिकायत में मिश्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि साहिबगंज पुलिस ने अपनी जांच में आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। अब इसे सीबीआइ भी परखेगी।

    साहिबगंज पुलिस से केस हैंडओवर लेगी सीबीआइ

    रूपा तिर्की की तीन मई को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। उनका शव साहिबगंज स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में पहले यूडी और बाद में साहिबगंज के बोरियो थाने में नौ मई २०२१ को आरोपित दारोगा शिव कुमार कनौजिया पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दारोगा शिव कुमार कनौजिया देवघर जिले के मधुपुर स्थित भेड़वा का रहने वाला है। हाई कोर्ट ने एक सितंबर को जो आदेश दिया था, उसमें बताया था कि प्रारंभिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि इसमें कई मामले संदेहास्पद हैं। रूपा तिर्की की मौत के बाद उनका बिसरा सुरक्षित नहीं रखा जाना, शरीर पर पांच स्थानों पर जख्म होना, रूपा के परिजनों को प्रलोभन दिया जाना, पेट्रोल पंप देने तक की बात कहा जाना संदेह पैदा करता है। इसी आधार पर हाई कोर्ट ने सीबीआइ को गहन तफ्तीश कर सच्चाई उजागर करने का आदेश दिया था।

    रूपा तिर्की के पिता ने पुलिस की जांच पर उठाया था सवाल

    रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने अपनी पुत्री की मौत के बाद पुलिस की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाया था। उन्होंने अदालत को बताया था कि उनकी पुत्री का जिस परिस्थिति में शव मिला था, वह कहीं से भी खुदकुशी जैसा नहीं लगा। उसके शरीर पर भी पांच जख्म के निशान थे। उन्होंने अदालत में साहिबगंज में पंकज मिश्रा नामक एक व्यक्ति पर संदेह जताया था और कहा था कि पंकज मिश्रा की पुलिस के साथ साठ-गांठ है, जिसके चलते झारखंड पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। उन्होंने रूपा तिर्की की हत्या के मामले में पुलिस व पंकज मिश्रा की साठ-गांठ का भी आरोप लगाया था। कहा था कि पुलिस ने जांच में पंकज मिश्रा को क्लिक चिट दे दिया। रूपा तिर्की के बैचमेट व कथित प्रेमी दारोग शिव कुमार कनौजिया को प्राथमिकी तथा रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव को पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त बना दिया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा घेराव: लाठीचार्ज में घायल महावीर सिंह व आरती कुजूर गंभीर
    Next Article जमशेदपुर में चलती बाइक की चेन में फंसा दुपट्टा, महिला की सिर के बल गिरने से मौत

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.