Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»IPL मैच में मोबाइल चोरी करने वाला ‘साहिबगंज गैंग’ बेनकाब, नाबालिगों से करवाता था चोरी
    झारखंड

    IPL मैच में मोबाइल चोरी करने वाला ‘साहिबगंज गैंग’ बेनकाब, नाबालिगों से करवाता था चोरी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026Updated:April 2, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोबाइल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bengaluru/Sahibganj :  बेंगलुरु पुलिस ने आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में 7 नाबालिगों और एक वयस्क हैंडलर को पकड़ा गया है। जांच में सामने आया है कि ये सभी झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके से जुड़े हैं और एक संगठित गैंग के हिस्से हैं।

    भीड़भाड़ में चोरी के लिए तैयार किए जाते थे बच्चे

    पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का तरीका काफी सुनियोजित है। नाबालिगों को खास तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करने के लिए भेजा जाता था। इसके बदले उन्हें करीब 5 हजार रुपये दिए जाते थे।  गैंग के लोग उनके आने-जाने, रहने और खाने का पूरा खर्च उठाते थे। साथ ही उन्हें टारगेट दिया जाता था कि कम से कम 5 मोबाइल चोरी करना ही होगा।

    IPL मैच बना आसान निशाना

    28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान इस गैंग ने 29 मोबाइल फोन चोरी किए। इनमें से 14 आईफोन थे। पुलिस का कहना है कि गैंग सिर्फ स्टेडियम के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर, मेट्रो स्टेशन और आसपास की भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सक्रिय था।

    ‘मुखिया’ करता था पूरे ऑपरेशन की निगरानी

    इस पूरे ऑपरेशन को साहिबगंज के ही 26 साल के शुभम कुमार उर्फ ‘मुखिया’ संचालित कर रहा था। वही नाबालिगों को बेंगलुरु लेकर आया और पूरे नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था। पुलिस के अनुसार, बच्चों को अलग-अलग रास्तों से लाया गया था। कुछ को पटना से फ्लाइट के जरिए, तो कुछ को ट्रेन और सड़क मार्ग से पहुंचाया गया।

    2012 से सक्रिय है गैंग

    जांच में यह भी सामने आया है कि यह ‘साहिबगंज गैंग’ 2012 से देश के अलग-अलग शहरों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। बड़े आयोजनों और भीड़भाड़ वाले इवेंट्स इनके मुख्य निशाने होते हैं। पुलिस को शक है कि यही गैंग IPL 2025 में भी सक्रिय था। उस दौरान बेंगलुरु और चेन्नई में कुल 74 मोबाइल फोन चोरी हुए थे। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुई चोरी के मामले में भी इसी नेटवर्क के लोगों की संलिप्तता सामने आई थी।

    चोरी के मोबाइल से साइबर क्राइम का खतरा

    पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल आगे साइबर अपराध में भी हो सकता है। इसलिए इस गैंग की जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है।

    जांच जारी, दूसरे राज्यों में भी कनेक्शन तलाश

    बेंगलुरु पुलिस अब इस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। चेन्नई में हुई घटनाओं से भी लिंक जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए एक टीम चेन्नई भेजी गई है।

    Also Read :  BREAKING: बोकारो पुलिस की संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार, राहुले दुबे व प्रिंस खान गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

    Bengaluru police Breaking news Jharkhand Chennai Chepauk stadium Chinnaswamy Stadium cyber crime risk IPL 2026 theft IPL match news Jharkhand gang Latest news minors involved crime mobile theft case mobile theft gang Organized Crime pickpocketing gang Sahibganj gang Shubham Kumar handler Tinpahar Sahibganj Today News tren
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: बोकारो पुलिस की संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार, राहुले दुबे व प्रिंस खान गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार
    Next Article पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.