Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए बदल गया नियम
    ट्रेंडिंग

    सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए बदल गया नियम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रियाद : सऊदी अरब में काम करने वाले विदेशी कामगारों का एक बड़ा हिस्सा भारतीय है. हर साल भारत से सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ती जा रही है. विदेशी मुल्कों से सऊदी अरब आने वाले विदेशी कामगारों को नौकरी देने से जुड़े नियमों में सऊदी अरब ने बदलाव किया है. नए नियमों में नियोक्ता यानी नौकरी देने वाले और कामगार दोनों के लिए बदलाव है. गल्फ न्यूज ने रविवार को बताया है कि अधिकारियों ने अपने नागरिकों के लिए घरेलू नौकर की भर्ती संबंधी नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. नए नियमों में कहा गया है कि कोई 24 साल से कम का अविवाहित घरेलू नौकर को काम पर नहीं रख सकता है. अब किसी के घरेलू कामगार के लिए वीजा जारी करने की उसकी पात्रता को प्रक्रिया के हिस्से के रूप में सत्यापित किया जाएगा. साथ ही काम देने वाले शख्स को मानव संसाधन मंत्रालय के माध्यम से घरेलू कामगार के पेशे और राष्ट्रीयता का चयन करना होगा और भर्ती कार्यालय को जानकारी देते हुए आवेदन जमा करना होगा.

    सऊदी अरब ने बीते साल अक्टूबर में घरेलू कामगारों को काम पर रखने के लिए नए नियम पेश किए थे. जिनके अनुसार 21 साल से कम के व्यक्ति को काम पर नहीं रखा जा सकता है. अनुबंध की एक निश्चित अवधि पर जोर देते हुए नियमों में नियोक्ता पर बकाया राशि, प्रथम-डिग्री ऋण को भी देखा जाएगा. इसके अलावा अगर निश्चित अवधि का उल्लेख नहीं किया गया है तो अनुबंध को कर्मचारी द्वारा कार्य करने की तिथि से एक वर्ष के लिए नवीकरणीय माना जाएगा.

    नए नियमों में घरेलू सहायक के दैनिक कामकाजी घंटे 10 घंटे निर्धारित किए गए हैं और वह साप्ताहिक भुगतान के साथ 24 घंटे के आराम का हकदार होगा. नए नियम नियोक्ता को घरेलू कामगार के पासपोर्ट और व्यक्तिगत दस्तावेज या सामान जमा करने से रोकते हैं. ये नियम ड्राइवर, घर में साफ-सफाई करने वाला, रसोइया, गार्ड, किसान, लिव-इन नर्स, ट्यूटर और आया के लिए लागू होंगे.

    सऊदी सरकार के नए नियमों का असर भारतीय कामगारों पर भी होगा क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में कामगार सऊदी अरब जाते हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक करीब 26 लाख भारतीय सऊदी अरब में काम करते हैं. इनमें ऐसे लोग भी बड़ी संख्या में हैं, जो घरेलू कामगारों की श्रेणी में आते हैं. हर साल काफी संख्या में लोग घरेलू कामगार के लिए जारी वीजा पर सऊदी जाते हैं. सऊदी मानव संसाधन मंत्रालय ने वीजा से जुड़े नियमों को बताने के लिए नियोक्ताओं के लिए मुसनेड नाम का प्लेटफॉर्म भी बनाया है.

    Business Changes foreign job johar live news Rules Saudi Arabia Visa workers कामगार कारोबार जोहार लाइव न्यूज़ नियम नौकरी बदलाव विदेश वीजा सऊदी अरब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामा मस्जिद के 14वें शाही इमाम बने शाबान बुखारी
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 26 February 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.