Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जामा मस्जिद के 14वें शाही इमाम बने शाबान बुखारी
    ट्रेंडिंग

    जामा मस्जिद के 14वें शाही इमाम बने शाबान बुखारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : शब-ए-बरात के मुबारक मौके पर नायब शाही इमाम सैयद उसामा शाबान बुखारी को जामा मस्जिद का 14वां शाही इमाम बनाए जाने का ऐलान किया गया. इसके लिए 13वें शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बेटे शाबान को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया. रविवार की रात जामा मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में शाबान बुखारी की पगड़ी बांधकर दस्तारबंदी की गई.

    देश-विदेश से आए मेहमानों की मौजूदगी में शाही इमाम बुखारी ने बेटे को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया. इस समारोह में दिल्ली सहिम अन्य राज्यों के इमाम, उलेमा, मौलवी आदि खासतौर पर उपस्थित रहे. दस्तारबंदी के खास मौके पर जामा मस्जिद सजाया गया. मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में शाही इमाम और उनके बेटे की तस्वीरों वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं. जिन पर 14वें शाही इमाम बनाए जाने पर शाबान बुखारी को बधाई दी गई है. सैयद शाबान बुखारी को 29 नवम्बर, 2014 में दस्तारबंदी समारोह करके जामा मस्जिद का नायब इमाम बनाया गया था. अब जब शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने उनको अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है तो वह 14वें शाही इमाम की जिम्मेदारी संभालेंगे. शाबान बुखारी दिल्ली में ही पले-बढ़े हैं.

    परवरिश और शिक्षा

    उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में एमए किया है. वह चार भाई-बहन हैं. वह इस्लामी धर्मशास्त्र में आलिम और फाजिल हैं. उनकी तालीम दिल्ली में ही मदरसा जामिया अरबिया शम्सुल उलूम से हुई है. शाबान की पत्नी साजिया हैं और वह 2 बेटों के पिता हैं. जामा मस्जिद के शाही इमाम की मुस्लिम समाज में अपनी खास जगह है. उनकी बातों को तवज्जो दी जाती है. समय-समय पर शाही इमाम द्वारा जारी किए गए फतवों को मुस्लिम समाज के लोग मानते हैं. शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी राजनीतिक रूप से भी सक्रिय रहे हैं. समय-समय पर वह चुनावों के दौरान अपनी राय को बयान करते रहे हैं. जिसके आधार पर मुस्लिम समाज वोट भी करता रहा है.

     

    Country Imam Jama Masjid johar live news Religion Shaban Bukhari Shahi Imam इमाम जामा मस्जिद जोहार लाइव न्यूज़ देश धर्म शाबान बुखारी शाही इमाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल गर्जन के साथ बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी तेज हवा, येलो अलर्ट जारी
    Next Article सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए बदल गया नियम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी

    August 29, 2026
    आदिवासी

    एमपीः 110 किमी दूर है अस्पताल, चार दिन में 8 बैगा आदिम जनजाति बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

    August 29, 2026
    Latest Posts

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.