Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रुक्का डैम का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया निरीक्षण, कहा-अवैध कनेक्शन वाले लोगों पर होगी कार्रवाई
    झारखंड

    रुक्का डैम का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया निरीक्षण, कहा-अवैध कनेक्शन वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: गर्मी के आगमन से पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर पेयजल की समस्या को लेकर लगातार गंभीर दिख रहे हैं। वे जगह-जगह दौरा कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मंत्री ने रुक्का गांव स्थित गेतलसूत डैम का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।
    मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गर्मी के मौसम में रांची वासियों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में वो विभाग के सभी अधिकारियों से बातचीत कर खामियों को दुरुस्त करने की दिशा में पहल कर रहे हैं। इसको लेकर मंत्री ने मंगलवार को रुक्का स्थित गेतलसूत डैम का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि आए दिन गर्मियों में पेयजल की समस्या देखी जाती है। इसी को लेकर सभी डैमों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि लोगों को आने वाले दिनों में पानी के लिए परेशानी न हो।
    इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने रांची नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने नगर निगम की ओर से दिए गए पानी कनेक्शन को लेकर कहा कि राज्य सरकार के पास पानी की कमी नहीं है, लेकिन सिर्फ अव्यवस्थित तरीके से वितरण के कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर में कई अवैध कनेक्शन वाले लोग हैं, जो सरकारी पाइप का दुरुपयोग कर पानी की सप्लाई में समस्या पैदा कर रहे हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे अवैध कनेक्शन वाले लोगों पर नगर निगम के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो लोग गलत तरीके से पानी का कनेक्शन लिए हैं, उनके कनेक्शन भी वैध किये जाएंगे, ताकि डैम का पानी लोगों के घरों तक सही तरीके से पहुंच सके।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार: चोर गिरोह का पदार्फाश, 25 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में सबसे अधिक टैक्स देने वाले करदाता महेन्द्र सिंह धौनी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    शारदा सिन्हा जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें उनकी अनकही कहानी

    October 1, 2026

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.