Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 1:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना : विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी नेता की मौत, लाठीचार्ज के बाद बवाल जारी
    बिहार

    पटना : विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी नेता की मौत, लाठीचार्ज के बाद बवाल जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार विधानसभा मार्च निकाल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। इस बीच खबर आ रही है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा कर रहे हैं। खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी नेता की मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी धरने पर बैठ गए हैं।

    इलाज के दौरान बीजेपी नेता ने तोड़ा दम

    जिस बीजेपी नेता की मौत हुई है वो जहानाबाद के प्रदेश महामंत्री है। उनका नाम विजय कुमार सिंह बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गयी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन-फानन में उन्हें बैंक रोड स्थित तारा नर्सिंग होम में ले जाया गया था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने विजय कुमार सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया।

    इन्होंने की मौत की पुष्टि

    मौत की पुष्टि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने की है। इसके अलावा, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि विजय कुमार सिंह साल 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। साल 2023 में उन्‍हें जिला महामंत्री बनाया गया था।

    सरकार ने क्या किया दावा?

    जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी। पीएमसीएच में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ गयी। जो इस घटना से काफी आक्रोशित नजर आए। वहीं सरकार का दावा है कि जहानाबाद के एक व्यक्ति विजय सिंह छज्जूबाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है।

    डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इस रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। गुरुवार की दोपहर एक बजे के बाद जैसे मार्च में शामिल भाजपा नेता गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

    Bihar Bihar Assembly Bjp BJP leader dharna killed march patna Samrat Chowdhary Vijay Singh Vijay Sinha बीजेपी कार्यकर्ताओं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी ने मौन सत्याग्रह को बताया नौटंकी, कहा- देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया
    Next Article पटना : बीजेपी नेता की मौत के बाद हाई अलर्ट पर बिहार विधानसभा, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025
    बिहार

    BPSC 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की फाइनल ANSWER KEY OUT, जल्द आएगा RESULT

    October 31, 2025
    बिहार

    अशोक गहलोत का NDA पर हमला, कहा- मेनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा, भगवान भरोसे चल रहा बिहार

    October 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025

    दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    October 31, 2025

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    October 31, 2025

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.