Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसान परिवारों के खातों में जाएगी 12,04,39,095 रूपये: उपायुक्त
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसान परिवारों के खातों में जाएगी 12,04,39,095 रूपये: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    किसान बंधुओं की सुविधा हेतु कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता से जुड़ी सभी जानकारियों से अवगत कराएगा किसान सारथी रथ

    रांची: शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी मीडिया संस्थान के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल दिनांक 10 अगस्त को ’’मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’’ का शुभारंभ पूर्वाह्न 11ः00 बजे से पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, डाबरग्राम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर देवघर जिला अंतर्गत सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। योजना के माध्यम से कुल 38,733 योग्य किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा जिसके तहत 12,04,39,095 रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
    इसके अलावा उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जानकारी दी गई कि किसान बंधुओं की सुविधा को देखते हुए कल किसान सारथी रथ को भी रवाना किया जाएगा, जो 2 महीने तक हर प्रखण्ड पंचायत में भ्रमण कर किसानों को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों से सभी अवगत कराएगा। इस हेतु जिला अंतर्गत किसान सारथी रथ के परिभ्रमण हेतु प्रखण्डवार, पंचायतवार, ग्रामवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। देवघर प्रखण्ड हेतु 10.08.2019 से 16.08.2019 तक खसपैका (विद्यालय भवन), खसपैका डुमरगादी (आंगनबाड़ी केन्द्र) ग्वालबदिया, झिलुवाचांदडीह, संग्रामलोढ़िया, महतोडीह, सरसा, शंकरी, मसनजोरा, अंधरीगादर, पुनासी में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। सोनारायठाढ़ी हेतु 17.08.2019 से 22.08.2019 तक महापुर (बमनडीहा), बिझा पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम किया जाएगा। मधुपुर प्रखण्ड में    23.08.2019 से 29.08.2019 तक मिसरना, गोविन्दपुर, जमूनी, गौनेया पंचायत में किसान सारथी रथ को चलाया जाएगा। सारवां प्रखण्ड अंतर्गत 30.08.2019 से 06.09.2019 तक प्रखण्ड मुख्यालय सारवां, भंडारों (नोखिला, बगीचा, बालीडीह, योगविन्दा) डहुआ (विराय, सातेडीह), दौन्दिया (बदनी सदानन्दडीह) में किसान सारथी रथ द्वारा जानकारी दी जाएगी। मारगोमुण्ड प्रखण्ड हेतु 07.09.2019 से 13.09.2019 तक चेतनारी, पंदनियां व रामपुर में भ्रमण किया जाएगा। करौं प्रखण्ड में 14.09.2019 से 20.09.2019 तक रानीडीह, डिण्डाकोली, गंजेवारी, टेकरा, सिरसा में भ्रमण किया जाएगा। इसके अलावे सारठ प्रखण्ड में 21.09.2019 से 28.10.2019 तक सबेजोर, बगडबरा, झिलुवा, जमुआसोल, लगवां, पलमा, केंचुआबांक, सारठ, वाभनगामा, नावादा, बसहाटाड़, बोचबौध, पथरड्आ, अलुवरा, शिमला आराजोरी में कार्याक्रम किया जाएगा। पालोजोरी प्रखण्ड में 01.10.2019 से 06.10.2019 तक मटियारा, धावा, विराजपुर, रघुवाडीह, कसरायडीह में किसान सारथी रथ भ्रमण करेगा। इसके अलावे मोहनपुर प्रखण्ड में 07.10.2019 से 10.10.2019 तक मेदनीडीह (बलियादह) दहीजोर (चैफागन) व झारखण्डी में भ्रमण किया जाएगा। साथ ही देवीपुर प्रखण्ड में 11.10.2019 से 15.10.2019 तक टटकियो (मदनपुर) फुलकरी, हुसैनाबाद, मानकपुर, (भैसिया) व महुआटांड़ में किसान सारथी रथ द्वारा किसानों को जागरूक किया जाएगा।
    प्रेस वार्ता के दौरन उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि माननीय उपराष्ट्रपति महोदय द्वारा कल दिनांक 10.08.2019 को ’’मुख्यमंत्री कृषि अशीर्वाद योजना’’ का शुभारंभ किया जाना है। जिसमें किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जायेगी। इससे संबंधित मुख्य कार्यक्रम रांची के हरमू मैदान में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।   

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने दिया इस्तीफा
    Next Article ‘देश में 45 प्रतिशत काम करने वाले लोगों को 10 हजार से कम वेतन’

    Related Posts

    झारखंड

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026
    Latest Posts

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.