Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 12:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘देश में 45 प्रतिशत काम करने वाले लोगों को 10 हजार से कम वेतन’
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘देश में 45 प्रतिशत काम करने वाले लोगों को 10 हजार से कम वेतन’

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नई दिल्ली : आज के समय हर आदमी की जरूरी है नौकरी। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर किसी को काम करना पड़ता है। ताकि उनका घर चल सके। ऐसे में एक सर्वे से मिले आंकड़ों के अनुसार भारत में 45 फीसदी काम करने वालों को दस हजार से कम वेतन मिलता है। एक ओर जहां महंगाई बढ़ती जा रही है वैसे में इतने कम वेतन में उनका गुजारा कैसे होगा। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने एनएसएसओ द्वारा पुराने रोजगार डाटा को हटाकर के नया पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे जारी कर दिया है। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जारी किए गए सर्वे के अनुसार 2011-12 से 2017-18 के बीच कामकाजी लोगों की संख्या में पांच फीसदी का इजाफा हुआ है। सर्वे के अनुसार जो महिलाएं और पुरुष नौकरी करते हैं, वो कैजुअल और स्वंय का कार्य करने वालों से ज्यादा कमाते हैं।
    सर्वे के अनुसार चौकीदार और कूड़ा बीनने वालों को सबसे कम वेतन मिलता है। इनको औसतन सात हजार रुपये वेतन मिलता है। दूसरे स्थान पर मछली पालन और कृषि कार्य करने वाले व्यक्ति हैं। पूरे देश में एक-चौथाई आबादी 20 हजार रुपये से कम वेतन पाती है।
    हालांकि कमाने के मामले में अभी भी शहर और गांव के बीच खाई जारी है। सभी सेक्टर में शहर में मिलने वाला वेतन, गांव के लोगों को कम मिलता है। वहीं महिलाओं और पुरुषों को मिलने वाले वेतन में भी काफी असमानता पायी गई।
    63 फीसदी महिलाओं को 10 हजार रुपये से कम वेतन मिलता है। वहीं 32 फीसदी महिलाओं को पांच हजार रुपये वेतन मिलता है। ग्रामीण इलाकों में 55 फीसदी लोग 10 हजार रुपये से कम का वेतन पाते हैं। शहरी इलाकों में संख्या 38 फीसदी है।
    सर्वे के अनुसार पूरे देश में केवल तीन फीसदी कामकाजी संख्या ऐसी है, जो कि अच्छी सैलरी पाती है। इनका वेतनमान 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये के बीच है। वहीं एक लाख रुपये से ज्यादा का वेतन पाने वालों की संख्या महज 0.2 फीसदी है।
    ग्रामीण इलाकों में पुरुषों को औसतन हर महीने 13 से 14 हजार के बीच वेतन मिला है। वहीं महिलाओं को 8500 से लेकर के 10 हजार रुपये के बीच वेतन मिला है। दूसरी तरफ शहरी इलाकों में काम करने वाले पुरुषों को औसतन 17 से 18 हजार रुपये के बीच और महिलाओं को 14 से 15 हजार रुपये के बीच वेतन मिला है।
    आबादी के हिसाब से देखें तो ग्रामीण इलाकों में 54.9 फीसदी पुरुष और 18.2 फीसदी महिलाएं नौकरी करती हैं। वहीं शहरी इलाकों में 57 फीसदी पुरुष और 15.9 फीसदी महिलाएं नौकरी करती हैं। स्व-रोजगार से 52.2 फीसदी लोग गांवों में अपनी कमाई करते हैं, वहीं शहरों में इसका आंकड़ा 32.4 फीसदी है।
    वहीं सर्वे में यह भी दिखाया गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम वेतन मिलता है।

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसान परिवारों के खातों में जाएगी 12,04,39,095 रूपये: उपायुक्त
    Next Article पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर

    Related Posts

    झारखंड

    राजकीय श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

    July 13, 2025
    झारखंड

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025
    झारखंड

    24 दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिला DPS शिक्षक माइकल घोष की बॉ’डी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 13, 2025
    Latest Posts

    राजकीय श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

    July 13, 2025

    राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया, देखें VIDEO

    July 13, 2025

    अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक लोग घायल

    July 13, 2025

    बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक

    July 13, 2025

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.