Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»शिक्षा»RRB पैरामेडिकल भर्ती 2025 : 434 पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल, जल्द करें अप्लाई
    शिक्षा

    RRB पैरामेडिकल भर्ती 2025 : 434 पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल, जल्द करें अप्लाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भर्ती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और 8 सितंबर 2025 यानी कल आवेदन का आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    कौन से पद और कितने :

    इस भर्ती में सबसे ज्यादा 272 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के 105 पद, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के 33 पद, लैब असिस्टेंट के 12 पद, और रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन व ईसीजी टेक्नीशियन के 4-4 पद शामिल हैं।

    आवेदन शुल्क

    सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी, ईबीसी, पूर्व सैनिक, सभी महिला उम्मीदवार, अल्पसंख्यक और थर्ड जेंडर के लिए शुल्क 250 रुपये है।

    आयु सीमा

    उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 20 वर्ष और अधिकतम आयु नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए 40 वर्ष व अन्य पदों के लिए 33 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

    शैक्षिक योग्यता

    • नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट : GNM या B.Sc नर्सिंग
    • फार्मासिस्ट : डिग्री/डिप्लोमा इन फार्मेसी
    • रेडियोग्राफर/ईसीजी टेक्नीशियन : संबंधित डिप्लोमा/डिग्री
    • लैब असिस्टेंट : DMLT
    • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर : B.Sc (केमिस्ट्री)
    • डायलिसिस टेक्नीशियन : B.Sc और डिप्लोमा इन हेमोडायलिसिस

    वेतनमान

    • नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट : 44,900 रुपये
    • फार्मासिस्ट/रेडियोग्राफर : 29,200 रुपये
    • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर/डायलिसिस टेक्नीशियन : 35,400 रुपये
    • लैब असिस्टेंट : 21,700 रुपये
    • ईसीजी टेक्नीशियन : 25,500 रुपये

    आवेदन कैसे करें :

    उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए RRB की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। समय रहते आवेदन करें, क्योंकि कल आखिरी तारीख है।

    Also Read : धनबाद खदान हादसा : 6 मजदूरों की मौ’त, मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति

    RRB Paramedical Recruitment 2025 RRB Paramedical Recruitment 2025: Last date to apply for 434 posts is tomorrow RRB Paramedical Recruitment 2025: Last date to apply for 434 posts is tomorrow... Apply soon RRB पैरामेडिकल भर्ती 2025 RRB पैरामेडिकल भर्ती 2025 : 434 पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल... जल्द करें अप्लाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअचानक मानगो पुल से छलांग लगाने लगी लड़की, तभी…
    Next Article रांची में 16 से 22 सितंबर तक धूम मचाएगा ‘एक्सपो उत्सव 2025′

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    May 29, 2026
    झारखंड

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026
    झारखंड

    कॉलेजों के क्लस्टर सिस्टम में सुधार की कवायद तेज, कैबिनेट में जल्द पहुंचेगा प्रस्ताव

    May 28, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.