Sasaram: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कालका से हावड़ा जा रही 12312 नेता जी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 311 जिंदा कछुए बरामद किए गए। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई
RPF को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के आगे के जनरल कोच में 11 बोरियों में जिंदा कछुए रखे गए हैं। जिसके बाद, सूचना के आधार पर RPF की टीम को अलर्ट किया गया और ट्रेन के सासाराम स्टेशन पहुंचने पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया, “जसीडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की तलाशी लेने पर 11 बोरियों में बंद 311 कछुए बरामद हुए। उन्हें बेहद अमानवीय तरीके से रखा गया था, जिससे उनकी जान को खतरा था।”
वन विभाग को सुपुर्द
RPF ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी तथा मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी सभी कछुओं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू किया। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
आरपीएफ और वन विभाग की यह संयुक्त कार्रवाई वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करती है। रेलवे के माध्यम से हो रही अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या प्रशासन को सूचित करें।
Also Read : बोकारो से अपहृत युवती को 6 महीने बाद खोज निकाली पुलिस, हरियाणा से किया सकुशल बरामद

