Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार बस हादसा : 10 हुई मरने वालों की संख्या, 40 जख्मी इलाजरत
    झारखंड

    लातेहार बस हादसा : 10 हुई मरने वालों की संख्या, 40 जख्मी इलाजरत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस हादसे की पुष्टि एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने की है। मृतकों में चार महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। एसडीएम के अनुसार, पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि पांच अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जख्मी लगभग 40 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि 35 से अधिक घायलों का इलाज महुआडांड़ में चल रहा है।

    वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी बस

    हादसे का शिकार सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। सभी लोग एक रिजर्व बस से बलरामपुर से महुआडांड़ के लोध गांव वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान ओरसा घाटी में बस का ब्रेक फेल हो गया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    सभी मृतकों की हुई पहचान

    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में सीतापति देवी, प्रेमा देवी, सोनामती देवी, रेशन्ति चेरवा, सुखना भुइयां, विजय नगेसिया, लीलावती सोनवानी, रमेश मनिका, फगुआ राम और परशुराम सोनवानी शामिल हैं।

    सड़क निर्माण में खामी का आरोप

    घटना के बाद छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कई जनप्रतिनिधि महुआडांड़ पहुंचे। सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष इंजीनियर ने दुर्घटना वाली सड़क के निर्माण में गंभीर तकनीकी खामी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर ढलान 15 डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए, जबकि यहां लगभग 30 डिग्री की ढलान है, जिससे बस का ब्रेक फेल हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में ऐसी गलतियां भविष्य में भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

    बस में क्षमता से अधिक लोग थे सवार

    बताया जा रहा है कि बस की बैठने की क्षमता 45 लोगों की थी, लेकिन उसमें 90 से अधिक लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान अक्सर वाहनों में अधिक लोग सफर करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

    एसडीएम की तत्परता से बचीं कई जानें

    एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। आसपास के प्रखंडों, लातेहार जिला मुख्यालय, गुमला जिला और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों से एंबुलेंस और चिकित्सा टीमों को बुलाया गया। एक घंटे के भीतर 25 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंचाई गईं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जिससे समय पर उपचार मिल सका और कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

    Also Read : सासाराम स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद

    40 injured referred to other hospitals. 40 जख्मी रेफर Latehar bus accident: Death toll rises to 10 लातेहार बस हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 10
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसासाराम स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद
    Next Article रामगढ़ में ट्रक-बाइक की टक्कर, एक की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.