Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत RPF ने दो नाबालिग को किया Rescue
    झारखंड

    ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत RPF ने दो नाबालिग को किया Rescue

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RPF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट लोहरदगा ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत दो नाबालिग बच्चों को रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए सुरक्षित बचाया। यह कार्य कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर की जा रही सतर्क निगरानी के तहत संभव हो सका।

    प्लेटफॉर्म पर भटकते मिले दोनों बच्चे

    15 जुलाई को RPF टीम स्टेशन परिसर में नियमित गश्ती कर रही थी, तभी लोहरदगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दो छोटे बच्चों को बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के भटकते हुए पाया गया। संदेह होने पर अधिकारियों ने उन्हें रोका और विनम्रता से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आठ साल का एक बच्चा रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं 14 साल का दूसरा बच्चा खूंटी थाना क्षेत्र के मुरहू का रहने वाला है। दोनों बच्चों ने बताया कि वे बिना किसी को बताए अपने घर से निकल आए थे।

    तुरंत दी गई चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना

    RPF पोस्ट लोहरदगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन, लोहरदगा को सूचना दी। सूचना पर नितीश कुमार, पर्यवेक्षक, चाइल्ड हेल्पलाइन मौके पर पहुंचे। सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बच्चों को सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया।

    सराहनीय कार्य करने वाले RPF कर्मी

    इस मानवीय और सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक एल.के. मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक एम.के. सिंह, प्रधान आरक्षी ए. रॉय और एस.आर. इंदवार शामिल थे।

    लोगों ने की प्रशंसा

    RPF द्वारा किए गए इस त्वरित और संवेदनशील प्रयास की स्थानीय प्रशासन और आम जनता द्वारा खूब सराहना की जा रही है। यह ऑपरेशन एक बार फिर यह साबित करता है कि RPF न केवल सुरक्षा बल्कि मानवीय सहायता में भी हमेशा तत्पर रहती है।

    Also Read : पलामू में जलजमाव से विकास की खुली पोल, सांसद का घर भी जलमग्न

    Lohardaga Under Operation "Nanhe Farishte" RPF rescued two minor children from Lohardaga Railway Station ऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते" के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया लोहरदगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार से बाहर रह रहे लोग भी आसानी से डाल पाएंगे वोट, आयोग ने उठाया यह कदम
    Next Article लोकमान्य तिलक के परपोते दीपक तिलक का निधन, CM देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.