Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF ने तीन मानव तस्करों को दबोचा, 3 नाबालिग का किया रेस्क्यू
    झारखंड

    हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF ने तीन मानव तस्करों को दबोचा, 3 नाबालिग का किया रेस्क्यू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची मंडल के हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत की गई। 25 अप्रैल को हटिया स्टेशन के मुख्य द्वार पर RPF और सीबीआई की संयुक्त टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति और तीन नाबालिग लड़कों को रोका गया।

    नौकरी का झांसा देकर ले जाया जा रहा था बेंगलुरु

    पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नयन कुमार (उम्र 27 वर्ष, पुरुलिया निवासी) बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेंगलुरु ले जा रहा था। सभी बच्चों को ट्रेन संख्या 18367 से SMVT बेंगलुरु ले जाने की तैयारी थी। नाबालिगों ने बताया कि उन्हें पहले से आरोपी की जानकारी नहीं थी और गांव के अन्य बच्चों को भी पहले इसी तरह काम के नाम पर बाहर ले जाया गया है।

    तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर

    आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह बेंगलुरु में निर्माण स्थलों पर मजदूर सप्लाई करता है और प्रति मजदूर कमीशन लेता है। वह बच्चों को पैसों का लालच देकर और परिवार को बहला-फुसलाकर ले जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हरिहर कुमार के निर्देश पर काम करता था और 25 अप्रैल को उसे ₹25,000 की राशि फोनपे के जरिए मिली थी। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड की कॉपी और एक रेलवे टिकट बरामद किया गया है।

    तीन नाबालिग बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू

    RPF ने तीनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उन्हें आगे की देखभाल के लिए रांची स्थित बालाश्रय भेज दिया गया है।  गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रांची कोतवाली स्थित AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को सौंप दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है। इस कार्रवाई में RPF के कई अधिकारियों और महिला सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिससे मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

    Also Read : फेरे खत्म होते ही बवाल, कोडरमा में शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मारपीट

    AHTU Ranchi arrest news Breaking news Jharkhand CBI Support child labour child rescue Crime Against Children Hatia Railway Station Human Trafficking Jharkhand news Labour Trafficking minor rescue Operation Aahat Railway Police ranchi news RPF Action SMVT Bengaluru
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफेरे खत्म होते ही बवाल, कोडरमा में शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मारपीट
    Next Article सिमडेगा में RPF की कार्रवाई, टिकट दलाल गिरफ्तार, 35 ई-टिकट बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026
    क्राइम

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026

    रामगढ़ में नहीं थम रहा अवैध बालू कारोबार, NGT प्रतिबंध के बाद भी जारी खनन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.