Simdega : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बानो और अपराध शाखा रांची ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेलवे टिकट बिक्री के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में ई-टिकट बरामद किए गए हैं। मामला 24 अप्रैल 2026 का है, जब सिमडेगा बस स्टैंड के पास स्थित “देवा ट्रैवल्स” में अवैध टिकट बिक्री की सूचना मिली। सूचना के आधार पर 25 अप्रैल को RPF और CIB की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छुड़ाने की।
दुकान संचालक गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान दुकान संचालक देवानंद यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष, थाना बोलबा, जिला सिमडेगा) को मौके से पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दो IRCTC पर्सनल यूजर आईडी के जरिए अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बना और बेच रहा था। वह प्रति टिकट ₹200 से ₹500 तक अतिरिक्त कमीशन वसूल रहा था।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
35 टिकट बरामद, लाखों का कारोबार उजागर
कार्रवाई में कुल 35 रेलवे टिकट बरामद हुए, जिनमें 3 वर्तमान और 32 पुराने टिकट शामिल हैं। इनकी कुल कीमत लगभग ₹1.21 लाख बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी ने स्वीकार किया कि वह काउंटर टिकट खरीदकर उन्हें महंगे दाम पर बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत उसे गिरफ्तार कर RPF पोस्ट बानो लाया गया।
आगे की कार्रवाई जारी
इस मामले में 25 अप्रैल 2026 को केस दर्ज किया गया है और 26 अप्रैल को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। RPF ने साफ किया है कि अवैध टिकट बिक्री और दलाली पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors