Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फेरे खत्म होते ही बवाल, कोडरमा में शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मारपीट
    झारखंड

    फेरे खत्म होते ही बवाल, कोडरमा में शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मारपीट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया, जब वर और वधु पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ध्वजाधारी पहाड़ के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक शादी समारोह चल रहा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था और शादी की रस्में हंसी-खुशी निभाई जा रही थीं। लेकिन जैसे ही शादी की प्रक्रिया पूरी हुई, सुबह-सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

    देखते ही देखते बढ़ा मामला, मारपीट में बदला माहौल

    बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह तनाव में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान लात-घूंसे चले और टेंट की कुर्सियां तक तोड़ दी गईं। बताया जा रहा है कि भोजन व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला बेकाबू हो गया।

    गश्ती पुलिस ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो मामला और गंभीर हो सकता था। मारपीट में घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना के बाद वर पक्ष के कुछ लोग मौके से फरार हो गए। वधु पक्ष के लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। हालांकि, थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया है।

    Also Read : दनुआ घाटी में बढ़ते सड़क हादसों पर SP सख्त, अवैध कट बंद करने समेत दिये कई निर्देश

    Barati Controversy Breaking news Jharkhand Bride Groom Fight Dhwajadhari Hill Family Dispute Fight News India hospital treatment Jharkhand news koderma news Koderma Violence Marriage Clash police intervention rural incident Wedding Chaos Wedding Violence
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदनुआ घाटी में बढ़ते सड़क हादसों पर SP सख्त, अवैध कट बंद करने समेत दिये कई निर्देश
    Next Article हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF ने तीन मानव तस्करों को दबोचा, 3 नाबालिग का किया रेस्क्यू

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.