Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दनुआ घाटी में बढ़ते सड़क हादसों पर SP सख्त, अवैध कट बंद करने समेत दिये कई निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में बढ़ते सड़क हादसों पर SP सख्त, अवैध कट बंद करने समेत दिये कई निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 26, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दनुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। एसपी अमन कुमार ने डीटीओ और NHAI अधिकारियों के साथ दनुवा घाटी का स्थलीय निरीक्षण किया और सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थानों, ब्लैक स्पॉट, सड़क की स्थिति और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर अवैध कट, संकेतक बोर्ड की कमी और सड़क निर्माण क्षेत्र में लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

    एसपी ने सबसे पहले सभी अवैध कटों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति बनाए गए कट सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक रास्ता बदलने से गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाहन चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए एडवांस साइन बोर्ड लगाने और स्पीड लिमिट बोर्ड स्थापित करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि घाटी क्षेत्र में स्पष्ट संकेतक और गति नियंत्रण बेहद जरूरी है। सभी वैध कटों पर लाइनमैन की प्रतिनियुक्ति करने को भी कहा गया है। लाइनमैन ट्रैफिक संचालन में मदद करेंगे और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेंगे।

    जहां सड़क संकरी है या जाम और दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है, ऐसे बॉटल नेक क्षेत्रों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने को कहा गया। जरूरत वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि वाहन की रफ्तार नियंत्रित रहे और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

    सड़क निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में दिन में दो बार पानी का छिड़काव करने को कहा गया है। एसपी अमन कुमार का कहना है कि धूल के कारण दृश्यता कम होती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। NHAI की एम्बुलेंस सेवा को भी पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से एम्बुलेंस चालक को हर समय तैयार रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि दनुआ घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग का अत्यंत संवेदनशील हिस्सा है और यहां यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को तय समय सीमा में सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Also Read : बरोरा गोलीबारी के बाद एक्शन में पुलिस, दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

    Including Closure of Illegal Cuts SP Takes Strict Stance on Rising Road Accidents in Danua Valley; Issues Several Directives अवैध कट बंद करने समेत दिये कई निर्देश दनुआ घाटी में बढ़ते सड़क हादसों पर SP सख्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबस से उतरते ही छिन गई 5 बच्चों के मां की जिंदगी, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
    Next Article फेरे खत्म होते ही बवाल, कोडरमा में शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मारपीट

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Latest Posts

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.