Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरी छत, एक की मौत, कई घायल
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरी छत, एक की मौत, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2024Updated:June 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज 28 जून की सुबह बड़ा हादसा हो गया. बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई और वहां मौजूद कई कारें दब गईं. हादसे में छह लोग घायल हो गए. जिलके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

    घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं और चेक-इन भी काउंटर बंद कर दिए गए हैं. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही कल से टर्मिनल वन को शुरू किया जाएगा. साथ ही सरकार ने मृतकों के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

    वहीं घायलों को 3 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा गिर गया है. हम इस दुखद घटना में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं. इसलिए हम अभी उनका ध्यान रख रहे हैं. हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और सीआईएसएफ, एनडीआरएफ की टीमें भेजीं. सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने गहन निरीक्षण किया है, ताकि कोई और हताहत न हो, इसलिए स्थिति अभी नियंत्रण में है.

    वहीं टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की गहन जांच की जा रही है, ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो. दिल्ली एयरपोर्ट हादसे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए. मलबा कई कारों और टैक्सियों पर गिरा. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी गिर गई.

    जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा. यह सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और फंसा न हो. वहीं छह में से एक को उस कार से बचा लिया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी. सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियां एयरपोर्ट पर पहुंचीं. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत गिरने की घटना की निगरानी कर रहा हूं.

    फर्स्ट रिस्पॉन्स टीम मौके पर काम कर रही है. साथ ही, एयरलाइंस को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) के अनुसार, ‘टर्मिनल 3 और टर्मिनल 2 से आने-जाने वाली सभी उड़ानें पूरी तरह से चालू हैं. टर्मिनल 1 पर भी उड़ानें चल रही हैं. हालांकि, टर्मिनल 1 से आने-जाने वाली उड़ानें आज दोपहर 2 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं.’

    एयरपोर्ट गिरा घायल छत दिल्ली मौत हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमुई में मां-बेटे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article एडवांस होल्डिंग टैक्स भरने पर मिलेगा 15 परसेंट तक डिस्काउंट, 30 जून तक का है समय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.