Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने किया आत्मसमर्पण, रंगदारी मामले में कई दिनों से चल रहे थे फरार
    ट्रेंडिंग

    राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने किया आत्मसमर्पण, रंगदारी मामले में कई दिनों से चल रहे थे फरार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रीतलाल यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक और बाहुबली नेता रीतलाल यादव ने आज सुबह आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने दानापुर व्यवहार न्यायालय की एसीजेएम कोर्ट में अपने सहयोगियों चिक्कू यादव, पिक्कू यादव, श्रवण यादव सहित कई अन्य के साथ सरेंडर किया।

    रीतलाल यादव बीते कई दिनों से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ पुलिस ने रंगदारी मांगने और अन्य आपराधिक मामलों में छापेमारी की थी। पटना पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। आज ही पटना में महागठबंधन की अहम बैठक भी हो रही है, ऐसे में उनका सरेंडर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    पुलिस की बड़ी छापेमारी

    11 अप्रैल को बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने करीब 500 पुलिसकर्मियों के साथ पटना के कोथवा स्थित उनके आवास, कार्यालय, बिहटा, नौबतपुर, गोला रोड समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    इस दौरान पुलिस को 10.5 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, 6 संदिग्ध चेक, जमीन के कागजात और पेन ड्राइव समेत कई दस्तावेज मिले थे।

    रंगदारी मांगने का आरोप

    पुलिस के अनुसार, एक बिल्डर ने खगौल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोथवा गांव में अपार्टमेंट निर्माण के दौरान विधायक रीतलाल यादव और उनके साथियों ने उनसे रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी।

    आपराधिक पृष्ठभूमि

    रीतलाल यादव पहले भी कई मामलों में विवादों में रह चुके हैं। वर्ष 2003 में भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या के मामले में उनका नाम सामने आया था। 2016 में जेल में रहते हुए एमएलसी चुने गए और 2020 में राजद के टिकट पर दानापुर से विधायक बने, जहां उन्होंने आशा सिन्हा को हराया।

    पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

    विधायक की पत्नी रिंकू देवी ने पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें और उनके पति को फंसाने की साजिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हमारे घर में AK-47 और AK-56 जैसे हथियार रखकर झूठा केस बनाना चाहती है। उनका आरोप है कि उनके पति की हत्या की साजिश भी रची जा रही है।

    रिंकू देवी ने कहा कि “हमारे घर पर आतंकवादी और नक्सली के खिलाफ जैसी कार्रवाई होती है, वैसी कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ भी अवैध बरामद नहीं हुआ।” फिलहाल, रीतलाल यादव न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

    Also Read : IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत

    ACJM Court Bihar Politics Chikku Yadav Criminal Case danapur court judicial process Mla patna Pikku Yadav Rashtriya Janata Dal Reetlal Yadav Rjd Shravan Yadav Strongman Leader surrender आत्मसमर्पण आपराधिक मामला एसीजेएम कोर्ट चिक्कू यादव दानापुर न्यायालय न्यायिक प्रक्रिया पटना पिक्कू यादव बाहुबली नेता बिहार राजनीति राजद राष्ट्रीय जनता दल रीतलाल यादव विधायक श्रवण यादव सरेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेस हुई झारखंड CID, शुरू की 28 कंपनियों की जांच… जानिए क्यों
    Next Article छह दिन से लापता दो नाबालिग लड़कियां और दो किशोर बोकारो से बरामद, जांच जारी

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में प्रिंसिपल फादर बेनी को मारी गोली

    October 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.