Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली बेल, भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज
    जोहार ब्रेकिंग

    ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली बेल, भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सर्शत जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने रिजेक्ट की है।

    ड्रग्स केस में व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद रिया व अन्य सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रिया की जमानत अर्जी पर आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने रिया को जमानत दे दी। वहीं, उनके भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

    जानकारी के मुताबिक, रिया को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं, रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी, जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।

    इससे पहले 29 सितंबर को सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सारंग वी कोतवाल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 7 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाना था। आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को जमानत दे दी। जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया के साथ ही सभी की जमानत का विरोध किया।

    दूसरी तरफ, रिया की न्यायिक हिरासत को मुंबई सेशंस कोर्ट ने और 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। 6 अक्टूबर को रिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। पर अब रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक को 20 अक्टूबर तक जेल में रहना पड़ेगा।

    रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस बीच रिया और शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। दोनों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कनेक्शन में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के अनुसार पहले रिया ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर रही थीं मगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने ये बात कुबूल की कि रिया की गौरव के साथ चैट सही है और वह खुद सुशांत के लिए ड्रग अरेंज कराते थे जिसके पैसे उनकी बहन रिया चक्रवर्ती दिया करती थीं।

    एनसीबी जो कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही थी वो अपनी अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए उस स्तर पर आ पहुंची है जहां कई दिग्गज हस्तियों के नाम इसमें निकल कर सामने आ रहे हैं। एनसीबी अब तक इस मामले में कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

    Latest news Online news riya chakraborty going sushant singh rajput case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में महागठबंधन को एक और झटका, जेएमएम अकेले लड़ेगा चुनाव
    Next Article शाहीन बाग मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा: सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल के लिए प्रदर्शन की अनुमति नहीं

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर

    June 16, 2026

    जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    June 16, 2026

    हाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन

    June 16, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.