Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत
    खेल-सिनेमा

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऋषभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक और बड़ा झटका लगा है। उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत पैर की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण मैनचेस्टर टेस्ट और बाकी बची टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर पर लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर लेट गए। स्कैन में उनके पैर की अंगुली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है और डॉक्टरों ने उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी है।

    STORY | Rishabh Pant out of England series with fractured toe

    READ: https://t.co/OVTOlVsBBR

    (PTI Photo) pic.twitter.com/PvIFLRQnr6

    — Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2025

    भारत के लिए बड़ा नुकसान!

    बता दें कि पंत 37 रन बनाकर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में चोटिल हुए। गेंद लगने के बाद उनके पैर से खून रिसता दिखा और सूजन भी देखी गई। फीजियो की मदद के बावजूद वह चलने में असमर्थ रहे और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंत अब सीरीज में बल्लेबाजी के लिए नहीं लौट पाएंगे, जिससे भारत को एक बल्लेबाज कम के साथ खेलना होगा।

    पंत का बाहर होना भारत के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में थे। इस सीरीज में उन्होंने चार मैचों में 66 की औसत से 462 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनकी अनुपस्थिति में भारतीय टीम की स्थिति और कमजोर हो सकती है, खासकर जब इंग्लैंड पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे है।

    जल्द होग रिप्लेसमेंट की घोषणा

    BCCI जल्द ही पंत के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगी, जिसमें ईशान किशन का नाम सबसे आगे है। किशन हाल ही में नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी क्रिकेट और भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल चुके हैं। इसके अलावा, केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि उन्होंने 2023-24 दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद यह भूमिका नहीं निभाई है।

    सूत्र के अनुसार मेडिकल टीम यह जांच रही है कि क्या पंत दर्द निवारक दवाओं के साथ बल्लेबाजी के लिए लौट सकते हैं, लेकिन उनकी वापसी की संभावना कम है। भारत पहले से ही चोटों से जूझ रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी (घुटना), आकाश दीप (ग्रोइन), और अर्शदीप सिंह (अंगूठा) भी चोटिल हैं। शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज को चौथे टेस्ट में मौका दिया गया है।

    कार दुर्घटना में हुए थे बेतरह जख्मी

    पंत इससे पहले 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए थे और डेढ़ साल बाद IPL 2024 में वापसी की थी। अब एक बार फिर चोट ने उन्हें क्रिकेट से दूर कर दिया है। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा, जहां भारत के सामने सीरीज बचाने की कठिन चुनौती होगी।

    Also Read : डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी श्रद्धांजलि

    Rishabh Pant ruled out of Test series against England इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन अभियान
    Next Article पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.