Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिल्पी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranch : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे रांची के मेकॉन स्थित त्रिमूर्ति चौक और शहीद स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का आयोजन डोमिसाइल आंदोलन शहीद स्मारक समिति ने किया।

    मंत्री शिल्पी ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति आंदोलन झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक बलिदान था। उन्होंने 24 जुलाई 2002 को शहीद हुए संतोष कुंकल, विनय तिग्गा और कैलाश कुजूर को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस आंदोलन से अपने भावनात्मक जुड़ाव का भी जिक्र किया।

    शिल्पी

    राजभवन में अटका है स्थानीय नीति का प्रस्ताव

    मंत्री ने बताया कि 2023 में राज्य सरकार ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर राजभवन भेजा था, लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को सही मायने में तभी सम्मान मिलेगा, जब उनके परिजनों को न्याय और उनके सपनों को पूरा किया जाएगा।

    शहीदों के परिजनों को सुविधाएं देने का आश्वासन

    शिल्पी नेहा तिर्की ने आश्वस्त किया कि वे डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को शहीद का दर्जा देने और उनके परिजनों को सरकारी सुविधाएं प्रदान करने की मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि संवेदनशील सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाएगी।

    शिल्पी

    इनकी रही उपस्थिति

    सभा में शहीद स्मारक समिति के सदस्य संजय तिग्गा, बेलस तिर्की, शिवा कच्छप, जगदीश लोहरा, दीपू सिन्हा और जलील अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीदों को नमन कर उनके सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    शिल्पी

    Also Read : बिहार में वोटर लिस्ट सुधार को लेकर चुनाव आयोग का जवाब, मृत और डुप्लिकेट वोटर नहीं रहेंगे सूची में

    Minister Shilpi Neha Tirkey paid tribute to the martyrs of the Domicile Movement डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी श्रद्धांजलि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में वोटर लिस्ट सुधार को लेकर चुनाव आयोग का जवाब, मृत और डुप्लिकेट वोटर नहीं रहेंगे सूची में
    Next Article गुमला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन अभियान

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.