Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 6:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भागलपुर में गंगा नदी का रिंग बांध ध्वस्त, कई गांवों में बाढ़ के हालात
    जोहार ब्रेकिंग

    भागलपुर में गंगा नदी का रिंग बांध ध्वस्त, कई गांवों में बाढ़ के हालात

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंगा नदी का रिंग बांध अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है.

    आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि गंगा नदी में आने वाले बाढ़ से गोपालपुर क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को बचाने के लिये बनाये गये रिंग बांध के स्पर संख्या आठ के पास मंगलवार की सुबह गंगा में आई बाढ़ के पानी के दबाब की वजह से करीब 80 फीट बांध का हिस्सा कट कर गंगा में समा गया है.रिंग बांध के कटने से बुद्धचक सैदपुर ,लतरा गांव सहित गंगा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल जाने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं बांध पर रहने वाले लोगों को भी अन्यत्र भेजने का काम आरंभ कर दिया गया है. ताकि किसी तरह का अप्रिय वारदात नहीं हो सके.

    कई इलाकों में पानी घुसने की वजह से दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं. खासकर किसानों का बुरा हाल है. किसानों की फसल की क्षति के साथ-साथ जानवर से लेकर मनुष्य का भी जनजीवन प्रभावित हुआ है.बताया जाता है कि यह बांध करोड़ों रुपये की लगत से बनाया गया था लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, जिससे लोगों का जनजीवन बदतर हो गया है.

    सभी लोग अपनी जान को बचाने के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थानों पर अपना सामान लेकर जाने लगे हैं .वहीं, आपको बता दें कि इस्लामपुर बिनटोली के बांध पर अपना आशियाना बना कर सैकड़ों लोग रहने को मजबूर हैं. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि सात और आठ के बीच लगभग 100 फीट बांध कटकर गंगा में समा गया है.

    इस कटाव से दर्जनों गांव यहां तक नवगाछिया अनुमंडल भी प्रभावित हुआ है. घटनास्थल पर स्थिति को देखने के लिए भागलपुर जिला अधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी पुराण झा सहित सीओ, बीडीओ और जल संसाधन विभाग के आलाधिकारी मौजूद हैं.

    इस्लामपुर बिनटोली उदासीनता एसपी पुराण झा किसानों की फसल क्षति गंगा नदी गोपालपुर जनजीवन प्रभावित जल संसाधन विभाग। जानवर और मनुष्य प्रभावित जिला अधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी नवगाछिया अनुमंडल प्रभावित पानी फैलने बाढ़ बांध कटने बांध कटाव बिहार बुद्धचक सैदपुर भागलपुर भ्रष्टाचार रिंग बांध लतरा गांव सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने वापस लिया लेटरल एंट्री विज्ञापन, जानें क्यों
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण फैसले के खिलाफ 21 को ‘भारत बंद’, ये पार्टियां कर रही समर्थन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.