Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स डायरेक्टर का आदेश, एजेंसियां हर महीने बिल करें सबमिट, गड़बड़ी की तो कार्रवाई भी होगी
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स डायरेक्टर का आदेश, एजेंसियां हर महीने बिल करें सबमिट, गड़बड़ी की तो कार्रवाई भी होगी

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर प्रबंधन ने कमर कस ली है. वहीं हॉस्पिटल में काम करने वाली एजेंसियों की मनमानी पर लगाम कसने की ओर कदम बढ़ा दिया गया है. ऐसे में एजेंसी वाले अब बिल में गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे. इतना ही नहीं एक साथ कई महीनों का बिल देने की स्थिति में भुगतान में भी देरी होगी. इसके लिए जिम्मेवार एजेंसियां होगी. बता दें कि रिम्स निदेशक डॉ राज कुमार ने रिम्स अंतर्गत विभिन्न सेवा प्रदान करने वाली एजेंसी, कांट्रेक्टर व सप्लायरों के विपत्रों के भुगतान हेतु आदेश पारित किया है.

    जिसमें सभी सेवा प्रदाताओं को मासिक आधार पर बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि कई सेवा प्रदाता और सप्लायर तीन-चार महीने या तीन-चार आपूर्ति का बिल एक साथ सम्मिलित कर भुगतान हेतु जमा करते हैं. कई बार इन बिलों में भारी अनियमितताएं पाई जाती हैं. जिसकी जांच में समय लगता है. सेवा प्रदाताओं द्वारा यह अपेक्षा की जाती है कि बिना जांच एवं सत्यापन के बिल तुरंत स्वीकृत कर भुगतान कर दिया जाए. और इसके लिए वह प्रबंधन पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं.

    बिल मिलने पर जांच करें कर्मचारी

    पिछले दिनों रिम्स में सफाई एजेंसी ने हॉस्पिटल में बिल सबमिट किया था. जिसमें 122 सफाईकर्मी काम कर रहे है. लेकिन एजेंसी ने बिल 188 लोगों का दिया था. गड़बड़ी पाए जाने पर इसकी जांच कराई गई. वहीं एजेंसी को 122 लोगों का ही पेमेंट किया गया. वहीं कार्रवाई के आदेश दिए गए है. इस तरह की अनियमिततायों पर रोक लगाने हेतु निदेशक ने सभी सेवा प्रदाता, कांट्रेक्टर, सप्लायरों जिनकी सेवाएं प्रतिमाह के आधार पर हैं. उन्हें अगले महीने एक सप्ताह के अंतराल में बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं. वहीं प्रबंधन ने साफ़ किया है कि लम्बी अवधि का बिल या विलम्ब से जमा बिल के भुगतान में देर होने की स्थिति में जवादेही सम्बंधित एजेंसी की होगी. इसके साथ ही रिम्स के सम्बंधित कर्मचारियों/अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बिल प्राप्त होने के एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर बिल की जांच व सत्यापन करते हुए भुगतान हेतु संचिका प्रस्तुत करेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

    आदेश एजेंसी कार्रवाई डायरेक्टर रिम्स सबमिट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी: सीएम एक्सीलेंस स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली बच्ची की रिम्स में मौत
    Next Article आतंकियों ने राजौरी आर्मी कैंप पर की गोलीबारी, एक जवान घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.