Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 5:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»हरियाणा : करनाल के तरावड़ी में राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत, 12 के मलबे में फंसे होने की आशंका
    देश

    हरियाणा : करनाल के तरावड़ी में राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत, 12 के मलबे में फंसे होने की आशंका

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी में मंगलवार तड़के करीब 3ः30 बजे शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई। राहत और बचाव अभियान जारी है। मलबे में अभी भी करीब 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इस दौरान तमाम मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

    एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का बचाव एवं राहत अभियान जारी है। अब तक मलबे से चार मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। करीब बीस मजदूरों को बचा लिया गया है। इस इमारत में करीब 200 मजदूर रहते थे। इनमें से कुछ रात को काम पर गए हुए थे। बाकी सो रहे थे। इस इमारत की पहली फ्लोर पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। सोमवार को यहां दिन में काम हुआ था।

    हादसे में मरने वाले मजदूर बिहार के अररिया, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के रहने वाले बताए गए हैं। बरामदे में सो रहे सारे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला और वह मलबे में दब गए। कमरों में रहने वाले मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें खिड़की और दीवार तोड़कर निकाल लिया गया है।

    करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में लगी हुई हैं। लेबर कॉन्ट्रैक्टर से मजदूरों की लिस्ट ली गई है। मृतकों के नाम संजय कुमार, पंकज कुमार, अवधेश और चंदन हैं। करनाल के जिला उपायुक्त अनीश यादव के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि बिल्डिंग का स्ट्रक्चर अनसेफ था। इसके लिए एसडीएम की अगुआई में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के एक्सईएन भी हैं।

     

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पटना सिटी के मंगल तालाब इलाके में लगी भीषण आग, 4 घंटे बाद पाया गया काबू
    Next Article पतरातू में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीआईएसएफ के दो जवानों की मौत

    Related Posts

    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.