Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राजस्व मंत्री ने किया ‘स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल’ का उद्घाटन
    बिहार

    राजस्व मंत्री ने किया ‘स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल’ का उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजस्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार ने डिजिटल भू-अभिलेख प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल’ की शुरुआत की। इसका उद्घाटन सोमवार को पटना स्थित सर्वे भवन में राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने किया।

    डिजिटल इंडिया की ओर बिहार का बड़ा कदम

    मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि विभाग अब झोला युग से लैपटॉप युग में प्रवेश कर चुका है। इस नई तकनीक से लोगों को त्वरित न्याय और तेज सेवा मिलेगी। बिहार इस प्रणाली को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

    80 गांवों में शुरू, आगे होगा विस्तार

    फिलहाल तीन जिलों के 80 से अधिक गांवों में यह प्रणाली लागू की गई है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जहां विशेष सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है, वहां इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने इसे पूरी टीम की मेहनत का नतीजा बताया।

    आईआईटी रुड़की का तकनीकी सहयोग

    विभाग ने इस परियोजना के लिए आईआईटी रुड़की से तकनीकी सहयोग लिया है। प्रो. कमल जैन ने बताया कि इस जीआईएस समाधान को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार किया गया है, जिससे अब विदेशी तकनीक पर निर्भरता नहीं रही।

    जॉइंट प्रॉपर्टी विवादों का होगा समाधान

    सचिव जय सिंह ने बताया कि इस पोर्टल से यदि कोई व्यक्ति जॉइंट प्रॉपर्टी का हिस्सा बेचता है, तो उसका नक्शा स्वतः जुड़ जाएगा। इससे विवादों में कमी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

    कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस अवसर पर निदेशक जे. प्रियदर्शिनी, सचिव दिनेश कुमार राय, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : सरायकेला सदर अस्पताल का हालत देख बमक गये सिविल सर्जन, कर्मचारियों की ली क्लास

     

    आईआईटी रुड़की एकीकृत भू-अभिलेख प्रबंधन प्रणाली कमल जैन जय सिंह जीआईएस सॉल्यूशन जॉइंट प्रॉपर्टी समाधान डिजिटल इंडिया डिजिटल भू अभिलेख तकनीकी नवाचार दीपक कुमार सिंह नक्शा प्रबंधन बिहार पहला राज्य बिहार समाचार बिहार सरकार भू-अभिलेख प्रणाली भू-प्रबंधन तकनीक भूमि अभिलेख निदेशालय भूमि डेटा डिजिटाइजेशन भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण भूमि विवाद समाधान भूमि सुधार मेक इन इंडिया राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विशेष सर्वेक्षण संजय सरावगी सरकारी पोर्टल लॉन्च सर्वे भवन पटना स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला सदर अस्पताल का हालत देख बमक गये सिविल सर्जन, कर्मचारियों की ली क्लास
    Next Article जहरीली गैस से बाप-बेटे की मौ’त, मोटर निकालने उतरे थे कुएं में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.