Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरायकेला सदर अस्पताल का हालत देख बमक गये सिविल सर्जन, कर्मचारियों की ली क्लास
    झारखंड

    सरायकेला सदर अस्पताल का हालत देख बमक गये सिविल सर्जन, कर्मचारियों की ली क्लास

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: जिले के सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने बुधवार को अचानक सदर अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और जगह-जगह पानी के जमा होने की स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फौरन सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और इसे नियमित रूप से शिफ्ट के हिसाब से लागू करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को देखा, जिनमें आउटडोर, इंडोर वार्ड, आपातकालीन कक्ष, पूछताछ केंद्र, पंजीकरण काउंटर, डायलिसिस सेंटर, ब्लड बैंक और आईसीयू शामिल थे। उन्होंने हर जगह की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया और साफ-सफाई के स्तर को लेकर सवाल भी उठाए।

    उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल चाहे छोटा हो, लेकिन साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा में कोई समझौता नहीं होगा। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए कई नई पहलें की जा रही हैं। उनका कहना था कि जमशेदपुर जैसी बेहतर सुविधाएं अब सरायकेला में भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके तहत आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों को सेवा में लाया जाएगा।

    खासकर ऑर्थोपेडिक और जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर सर्जरी सुविधाएं शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है, ताकि मरीजों को बड़ी सर्जरी के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े। उन्होंने ब्लड बैंक की व्यवस्था को भी मजबूत करने का भरोसा दिलाया। इसके लिए स्थानीय कंपनियों के सीएसआर फंड का उपयोग कर ब्लड कलेक्शन यूनिट और अन्य जरूरी संसाधन जुटाने की योजना बनाई जा रही है।

    आईसीयू को पूरी तरह चालू करने के लिए मेडिकल कॉलेज से भी समन्वय किया जा रहा है ताकि गंभीर मरीजों को समय पर उचित इलाज मिले। सिविल सर्जन ने यह भी माना कि अस्पताल में स्टाफ की कमी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इस दिशा में भी ठोस कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

    निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक संजीत कुमार और डॉ. चंदन भी मौजूद थे। उन्होंने सिविल सर्जन को अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं, जरूरतों और समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी। सिविल सर्जन ने सभी से मिलकर बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लेने की अपील की और कहा कि प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और जनता के सहयोग से ही मरीजों को अच्छी सुविधा दी जा सकती है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के सदर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी की हुई शुरुआत, ऑर्थो ओपीडी भी शुरू
    Next Article राजस्व मंत्री ने किया ‘स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल’ का उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.