Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे
    ट्रेंडिंग

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुत्ते
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी के मसौढ़ी अंचल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था, जिसमें एक कुत्ते के नाम ‘डॉग बाबू’ पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में शामिल कार्यपालक सहायक मिंटू कुमार निराला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने जानबूझकर यह फर्जी प्रमाण पत्र बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।

    क्या है पूरा मामला :

    जांच में पता चला है कि मिंटू निराला, जिसकी ड्यूटी मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अनुमंडल कार्यालय में थी, ने 15 जुलाई की सुबह 9:41 बजे अंचल कार्यालय में अपने कंप्यूटर से ‘डॉग बाबू’ के नाम पर निवास प्रमाण पत्र का आवेदन अपलोड किया। इसके बाद उसने 300 आवेदनों का एक बैच तैयार कर राजस्व अधिकारी को स्वीकृति के लिए भेजा, जिसमें यह फर्जी आवेदन भी शामिल था। आश्चर्यजनक रूप से, राजस्व अधिकारी ने बिना किसी सत्यापन के सभी आवेदनों को एक क्लिक में मंजूरी दे दी।

    मिंटू ने जब देखा कि आवेदन स्वीकृत हो गया, तो उसने प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि मिंटू के कुछ राजनीतिक नेताओं से फोन पर संपर्क थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) से साबित हुआ है कि वह राजनीतिक दलों के लोगों से बातचीत कर रहा था। अब प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यह कोई राजनीतिक साजिश या प्रशासनिक शरारत थी।

    प्रशासन का एक्शन

    इस घटना के बाद पटना जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जाति, आय, निवास या अन्य प्रमाण पत्र बिना भौतिक या डिजिटल सत्यापन के स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही, इस मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं।

    क्या यह एक संगठित रैकेट है :

    यह घोटाला केवल पटना तक सीमित नहीं है। नवादा, मुंगेर और मोतीहारी जिलों में भी इसी तरह के फर्जी प्रमाण पत्र पकड़े गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित रैकेट काम कर रहा है, जिसमें साइबर-प्रशासनिक चूक के साथ-साथ राजनीतिक साजिश की संभावना भी हो सकती है।

    आगे की कार्रवाई

    जांच टीम को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की गहराई से जांच की जाए। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सिस्टम में सुधार और सख्त निगरानी की जाएगी।

    Also Read : मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    Bihar Patna Latest News Dog Babu new revelations in the investigation of residence certificate scam in the name of dog... Know Residence certificate scam in the name of dog in Patna: Employee arrested कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला जांच में नए खुलासे...जानें डॉग बाबू पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार बिहार पटना लेटेस्ट न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात
    Next Article देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.