Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शोधकर्ताओं ने कहा, अगले एक महीने में डेढ़ लाख से ऊपर जा सकती है देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या
    जोहार ब्रेकिंग

    शोधकर्ताओं ने कहा, अगले एक महीने में डेढ़ लाख से ऊपर जा सकती है देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की भविष्यवाणी को लेकर आईआईटी गुवाहाटी और सिंगापुर का ड्यूक एनयूएस मेडिकल स्कूल ने साथ मिलकर वैकल्पिक मॉडल बनाया है जो देश के अलग अलग राज्यों में अगले 30 दिन में होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी दे सकता है।

    शोधकर्ताओं ने देश में फिलहाल इस्तेमाल किए जाने वाले तीनों मॉडल के संयोग से यह नया डाटा-विज्ञान मॉडल बनाया है। ये नया मॉडल लॉजिस्टिक मॉडल और एक्सपोनेंशियल प्रणाली (स्थिति के और गंभीर होने पर भविष्यवाणी) के आधार पर पूर्वानुमान लगाता है।

    देश के सभी राज्यों की तीन वर्गों में बांटा गया है, मध्य श्रेणी, गंभीर श्रेणी और नियंत्रित श्रेणी। अभी देश में मौजूदा मॉडल जिसमें राज्यों को ग्रीन जोन, ऑरेन्ज जोन और रेड जोन में बांटा गया है, ये नया मॉडल एक अलग तरह के वर्गीकरण के आधार पर काम करेगा। 

    इस नई टीम के मुताबिक देश में अगले 30 दिनों में लॉजिस्टिक प्रणाली के आधार पर डेढ़ लाख और एक्सपोनेंशियल प्रणाली के आधार पर साढ़े पांच लाख मामले सामने आ सकते हैं। 

    आईआईटी गुवाहाटी के एक सहायक प्रोफेसर पालश घोष का कहना है कि एक रिपोर्ट जो सिर्फ किसी एक मॉडल पर आधारित होकर बनाई गई हो वो देश को गलत सूचना दे सकती है। ऐसी संभावना ना पैदा हो इसके लिए टीम ने माना कि एक्सपोनेंशियल, लॉजिस्टिक और ससेप्टबल इंफेक्शस ससेप्टबल (एसआईएस) मॉडल ने रोजाना संक्रमण की दर ओपन डाटा सोर्स का इस्तेमाल किया है।

    यह रिपोर्ट में देश में हाल में आए सक्रिय मामलों की वृद्धि के आधार पर बनाई गई है, जिसमें हर राज्य के रोजाना के संक्रमित मामलों की दर भी शामिल है। 

    सहायक प्रोफेसर घोष ने जानकारी दी कि रिपोर्ट में उन राज्यों को गंभीर श्रेणी में रखा गया जहां दो हफ्तों से कोरोना के बढ़ते मामलों में कोई कमी ना आई हो और सक्रिय मामले लगातार बढ़ते जा रहे हों। मध्य श्रेणी में उन्हें रखा जाएगा जहां पिछले दो हफ्तों से कोरोना सक्रिय मामले ना बढ़ रहे हैं और घट रहे हैं और नियंत्रित श्रेणी में उन राज्यों को रखा जाएगा जहां सक्रिय मामलों में गिरावट देखने को मिली हो।

    प्रोफेसर घोष ने आगे बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमित आंकड़ों का विश्लेषण करने के दौरान ये पाया गया कि पूरे देश में शायद सही तस्वीर सामने नहीं रखी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग अलग राज्य सरकारों और आम जनता की ओर से जारी किया पहला संक्रमण मामला, नए संक्रमित मामलों की दर, विकास का पूरा समय और सुरक्षा के उपाय अलग हैं। 

    उन्होंने कहा कि हर राज्य को अलग से संबोधित करना होगा। प्रोफेसर घोष ने कहा कि ऐसा करने से सरकार के पास सीमित उपलब्ध संसाधनों उचित रुप से इस्तेमाल करने की शक्ति होगी। कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या दो हजार के पार चली गई हैं और संक्रमि मामले बढ़कर 60,000 के पार हो गए हैं।

    लॉकडाउन में पाठकों की पसंद बना www.joharlive.com

    डिजिटल युग में यूजर्स के क्लिक पाने के होड़ में कई बार इंटरनेट के माध्यमों से मिलनी वाली खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक तौर पर भारत के हजारों पाठकों तक पहुंच कर www.joharlive.com ने साबित किया है कि देश ही नहीं विदेशों के भी पाठकों ने विश्वसनीय खबरों के लिए www.joharlive.com का रुख किया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग डिजिटल माध्यमों जैसे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व कई अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों ने www.joharlive.com की खबरों को पढ़ा।

    #National News Corona corona prediction corona prediction india coronavirus coronavirus india duke nus medical school iit guwahati Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाहिका शर्मा लॉकडाउन में खुद को रख रही हैं हेल्दी और फिट, जानें
    Next Article अब एक घंटे में होगी कोरोना की जांच, भुवनेश्वर, जमशेदपुर और कोलकाता के प्रौद्योगिकी केंद्र तैयार कर रहे हैं मशीन

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.