Joharlive Team
राँची : भारत सरकार के संस्थान मेकॉन लिमिटेड में बहत्तरवां गणतन्त्र दिवस कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ मनाया गया । मेकॉन स्टेडियम मे आयोजित इस कार्यक्रम में सीएमडी अतुल भट्ट ने ध्वजारोहण किया । श्री भट्ट ने मेकॉन के सभी कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी वहीं देश हित में दिये गये मेकॉन के योगदान के बारे में बताया एवं सभी को कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना, दो गज की दूरी और हाथ धोने पर जोर दिया। निदेशक परियोजना सलिल कुमार ने भी मेकॉन कार्यालय में ध्वजारोहण किया । इस कार्यक्रम में निदेशक वित आर एच जुनेजा, निदेशक वाणिज्य एस के वर्मा, निदेशक तकनीकी ए के अग्रवाल व सीवीओ यू के केडिया मौजूद रहे । कार्यक्रम में मेकॉन के सुरक्षाकर्मियों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया, इसके उपरांत जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही मेकॉन अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया ।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
